यूपी पुलिस में 52 हजार से अधिक कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर पदों पर होने वाली है भर्ती
UP Police Salary : उत्तर प्रदेश पुलिस में 52 हजार से अधिक कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती होने वाली है। पुलिस के रौब और रुतबे से तो सभी लोग परिचित हैं। लेकिन क्या जानते यह जानते हैं कि सिपाही से लेकर दरोगा तक के पदों पर भर्ती होने पर कितनी सैलरी मिलती है ? उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती होने के बाद सैलरी के अतिरिक्त भी कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं।
यूपी पुलिस में कांस्टेबल बनने के लिए कम से कम 12वीं पास होना चाहिए। जबकि एसआई बनने के लिए किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट होना चाहिए। उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल और एसआई बनने के लिए लिखित परीक्षा के साथ फिजिकल टेस्ट पास करना होता है। जिसमें फिजिकल स्टैंडर्ड और फिजिकल एफिसिएंसी टेस्ट शामिल होता है।
यूपी पुलिस में भर्ती होने की उम्र सीमा
यूपी पुलिस में कांस्टेबल बनने के लिए उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जबकि एसआई भर्ती के लिए उम्र सीमा 21 से 28 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी।
यूपी पुलिस कांस्टेबल की सैलरी
ग्रेड पे- 7,200
इनीशियल बेसिक पे- 21,700
ग्रॉस सैलरी- .35,000- 45,000 हजार प्रति माह
यूपी पुलिस एसआई की सैलरी
बेसिक पे – 9,300-34,800/-
ग्रेड पे – 4200/-
एचआरए एवं महंगाई भत्ता – 13,500
सैलरी – 27,900- 104400/-
कटौती – 4000 – 24000
इन हैंड सैलरी – 24000-80400
यूपी पुलिस एएसआई की सैलरी
ग्रेड पे- 4200/-
बेसिक पे- 9,300-34,800
इन हैंड सैलरी- 35,400-112,400
यूपी पुलिस एसआई और कांस्टेबल को मिलने वाले भत्ते
-महंगाई भत्ता
-मेडिकल भत्ता
-यात्रा भत्ता
हाउस रेंट अलाउंस
सिटी कंपेंसेटरी अलाउंस
हाई एल्टीट्यूड अलाउंस आदि

