उत्तर प्रदेश

रोजा यार्ड में चल रहा रिमॉडलिंग का काम…

 Railway Yard Remodeling : रोजा यार्ड में रिमॉडलिंग कार्य के चलते सात जुलाई से ट्रेनों का संचालन बिगड़ा हुआ चल रहा है. हर रोज 20 से 25 ट्रेनें खारिज और डायवर्ट कर संचालित होती हैं. जिससे यात्रियों को कठिनाई होती है. बुधवार को भी अमरनाथ एक्सप्रेस 20 ट्रेनों का संचालन खारिज रहा. गुरुवार को भी अमरनाथ, बरेली-बनारस, बरेली-रोजा आदि 25 ट्रेनें खारिज रहेंगी.

Untitled 65

WhatsApp Group Join Now

मंगलवार को रिमॉडलिंग ब्लॉक के कारण (15076) शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस, (15044) काठगोदाम-लखनऊ, (15119-15120) देहरादून जनता, (15211-15212) जननायक, (14241-14242) नौचंदी, (04379-04380) रोजा- बरेली पैसेंजर, (15909) अवध असम एक्सप्रेस, (15074) टनकपुर सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस, (15127) काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, (14235) वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस, (15904) चंडीगढ़-डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस, (15011) लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस, (15653) अमरनाथ एक्सप्रेस, (12369) कुंभ एक्सप्रेस का संचालन खारिज रही. गुरुवार को भी यह ट्रेनें ब्लॉक के चलते खारिज रहेंगी. वहीं (14236) बरेली वाराणसी एक्सप्रेस, (14307-14308) प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस, (15073) सिंगरौली टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस, (15128) काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस,15910) अवध असम एक्सप्रेस भी गुरुवार को खारिज रहेगी.

राज्यरानी एक्सप्रेस का यात्रा आज से होगा मुश्किल
(22454) लखनऊ राज्यरानी एक्सप्रेस गुरुवार को 135 और शुक्रवार को 180 मिनट देरी से संचालित होगी. तीन से छह अगस्त तक यह ट्रेन खारिज रहेगी. (22453) मेरठ सिटी राज्यरानी एक्सप्रेस दो से पांच अगस्त तक खारिज रहेगी. गुरुवार और शुक्रवार को देरी से चलेगी. बरेली जंक्शन पर तीन से चार घंटा तक विलंब से पहुंचेगी.

महाकाल एक्सप्रेस का इंजन हुआ फेल
(14320) बरेली-इंदौर महाकाल एक्सप्रेस बुधवार को बरेली जंक्शन से निर्धारित समय 11 बजकर 25 मिनट रवाना हुई. बिशारतगंज में पहुंचकर इंजन फेल हो गया. दोनों लोको पायलट इंजन को ठीक करने के कोशिश में लगे रहे. जब कामयाबी नहीं मिलती तो कंट्रोल को सूचना दी गई. दूसरा इंजन ट्रेन में जोड़ा गया. रेल यात्री दो घंटा तक भयंकर गर्मी में उबलते रहे. यात्रियों ने हंगामा भी किया. बिशातरगंज यह ट्रेन 12.40 बजे पहुंची. करीब दो बजे रवाना हुई. इंजन की शंटिंग में अधिक समय लगा. आंवला स्टेशन पहुंचते-पहुंचते ट्रेन करीब 2 घंटा 16 मिनट लेट हो गई. कई यात्रियों ने रेल मंडल के एक्स एकाउंट पर कम्पलेन की.

Back to top button