उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के रिजल्ट 25 अप्रैल के बाद होंगे जारी

 

 
WhatsApp Group Join Now

UP Board Result 2025 : उत्तर प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शामिल हुए 54 लाख से अधिक विद्यार्थियों को अपने नतीजे का प्रतीक्षा है हालांकि यह प्रतीक्षा बहुत जल्द खत्म होने वाला है परिणाम को लेकर चल रहे कयासों और अफवाहों का यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने खंडन किया है उत्तर प्रदेश बोर्ड के सचिव भगवती सिंह की ओर से साफ किया गया है कि उत्तर प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम 25 अप्रैल के बाद ही जारी होंगेDownload 11zon 2025 04 21t182905. 997

दरअसल, सोशल मीडिया और मीडिया में भी खबरें थी कि उत्तर प्रदेश बोर्ड परिणाम 25 अप्रैल से पहले जारी कर दिया जाएगा इससे पहले परिणाम 15 को जारी करने की अफवाह उड़ी थी उसका भी उत्तर प्रदेश बोर्ड ने खंडन किया था

2 अप्रैल तक जांची गई थी कॉपियां

यूपी बोर्ड 2025 की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित हुई थीं इसके बाद 19 मार्च से 2 अप्रैल तक 261 मूल्यांकन केंद्रों पर कॉपियां जांची गई थी बोर्ड परीक्षा की कॉपियां निर्धारित समय से तीन दिन पहले जांच ली गई थी

बोर्ड परीक्षा के लिए 54 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन

इस वर्ष उत्तर प्रदेश बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए कुल 5438597 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें हाईस्कूल के 2740151 और इंटर के 2698446 विद्यार्थी थे बोर्ड परीक्षा का आयोजन 8,140 परीक्षा केंद्रों पर र 2.91 लाख से अधिक सीसीटीवी कैमरों की नज़र में हुआ था

 

Back to top button