कांवड़ यात्रा के लिए सहारनपुर में रूट प्लान तैयार
कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां तेजी चल रही हैं. उत्तर प्रदेश में सहारनपुर पुलिस ने कांवड़ यात्रा को लेकर रूट डायर्वजन प्लान तैयार कर लिया है. इसे 21 जुलाई से लागू किया जाएगा. डायवर्जन दो चरणों में लागू होगा. प्रथम चरण 21 जुलाई की रात से प्रारम्भ होगा. इसमें कांवड़ मार्ग पर भारी वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया जाएगा. इसके बाद 29 जुलाई से दूसरा चरण लागू किया जाएगा. इसमें हल्के वाहनों को भी कांवड़ मार्ग पर जाने से रोका जाएगा. यह डायवर्जन प्लान पूरे वेस्ट उत्तर प्रदेश में एक साथ लागू किया जाएगा.

रूट डायवर्जन का पहला चरण
सभी भारी एवं मध्यम वाहनों को बाईपास से संचालित होकर चुन्हेटी कट से प्रवेश करते हुए हसनपुर चौक, दीवानी तिराहा, विश्वकर्मा चौक, आंबेडकर चौक, लिंक रोड होते हुए भेजा जाएगा. वहीं, ट्रांसपोर्ट नगर जाने वाले वाहन आंबेडकर चौक, लिंक रोड, हिंदुस्तान माता चौक होते हुए माहीपुरा चौक से निकलेंगे. जबकि सभी हल्के वाहनों को 22 जुलाई से 29 जुलाई तक मुख्य कांवड़ मार्ग के एक तरफ कांवड़िये एवं दूसरी ओर से हल्के वाहन जैसे बाइक, स्कूटी, ऑटो, ई-रिक्शा का आवागमन होगा.
रूट डायवर्जन का दूसरा चरण
सभी भारी एवं मध्यम वाहन शहर क्षेत्र में प्रतिबंधित रहेंगे. खाद्य पदार्थ ले जाने वाले वाहनों को सरसावा बाईपास, बैंगनी फाटक, चिलकाना होते हुए निकाला जाएगा. सभी प्रकार के हल्के वाहन कांवड़ रूट छोड़कर चलाए जाएंगे. वहीं, कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए ही हल्के वाहनों को कांवड़ मार्ग को क्रास कराया जाएगा. इसके अतिरिक्त 29 जुलाई से चार अगस्त तक आंबेडकर चौक से कांवड़ मार्ग को क्रास कर सकेंगे.
इस तरह रहेगा रूट
– सहारनपुर से भारी वाहन गाजियाबाद, दिल्ली जाने वाले वाहनों को नानौता, जलालाबाद, तीतरों, गंगोह से करनाल और सरसावा से यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत से निकाला जाएगा. इसी मार्ग से वापसी होगी.
– देवबंद से गाजियाबाद, दिल्ली जाने वाले भारी वाहन बड़गांव, नानौता, जलालाबाद, तीतरों, गंगोह, करनाल होकर निकलेंगे.
– सहारनपुर से दिल्ली, गाजियाबाद जाने वाली हल्के वाहन गागलहेड़ी, नागल, देवबंद, रोहाना कलां होकर चलेंगे.
– सहारनपुर से मुजफ्फरनगर की तरफ जाने हल्के वाहनों को सहारनपुर बाईपास से कोलकी कट, नागल, रोहाना कलां से रामपुर तिराहा होकर निकाला जाएगा. भारी वाहन इस मार्ग पर बंद रहेंगे.
– सहारनपुर से यमुनानगर, अंबाला जाने वाले वाहनों को देहरादून अंबाला हाईवे से सरसावा चौकी, शाहजहापुर से निकाला जाएगा. हल्के वाहन भी इसी मार्ग से निकलेंगे.
– सहारनपुर से हरिद्वार जाने वाले भारी वाहन 14 जुलाई से 21 जुलाई तक सहारनपुर बाईपास से गागलहेड़ी, छुटमलपुर, भगवानपुर, रुड़की, होकर जाएंगे. इसके बाद भारी वाहन 21 जुलाई से चार अगस्त तक सहारनपुर बाईपास से गागलहेड़ी, छुटमलपुर, चौकी मोहंड, आशारोड़ी चौकी, देहरादून, हरिद्वार निकलेंगे. इसी मार्ग से वापस होंगे.
– सहारनपुर से देहरादून जाने वाले भारी वाहन देहरादून-अंबाला हाईवे (सहारनपुर बाईपास) से गागलहेड़ी, छुटमलपुर, मोहंड चौकी, आशारोड़ी चौकी होकर देहरादून पहुंचेंगे. हल्के वाहन भी इसी मार्ग से संचालित होंगे.
– सहारनपुर से शामली की ओर जाने वाले भारी वाहन रामपुर मनिहारान, नानौता, जलालाबाद होकर जाएंगे. हल्के वाहन भी इसी मार्ग से चलेंगे.
बस स्टैंड की व्यवस्था
– 22 जुलाई से चार अगस्त से देहरादून रोडवेज बस स्टैंड से हरिद्वार, देहरादून, मेरठ, दिल्ली जाने वाली बसें कांशीराम अस्थायी बस स्टैंड से संचालित होंगी, जिन्हें दिल्ली रोड से चुनहेटी कट से बाईपास होते हुए चलाया जाएगा.
– 22 जुलाई से चार अगस्त तक हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, गंगोह, नकुड़ जाने वाली रोडवेज बसें मानकमऊ बस स्टैंड से कुम्हारहेड़ा कट से बाईपास होते हुए संचालित होंगी.
अंतिम चरण में ऐसे रहेगा डायवर्जन
– काली नदी से सरसावा बाईपास कांवड़ मार्ग है. यहां पर डाक कांवड़ सबसे अधिक गुजरती हैं, इसलिए सभी वाहनों को प्रतिबंध किया जाएगा.
– आटो, ई-रिक्शा, बाइक को भी बंद किया जाएगा. इनके जाने के लिए घंटाघर चौक, आंबेडकर चौक, दर्पण तिराहे वाले रास्ते खुल रहेंगे.
नोडल अधिकारी कांवड़ यात्रा, एसपी ट्रैफिक, सिद्धार्थ वर्मा ने बोला कि कांवड़ यात्रा को लेकर सभी तैयारी पूरी की जा चुकी है. रूट डावर्जन प्लान तैयार किया गया है. दो चरणों में रूट डायवर्ट किया जाएगा. शहर में इसका कठोरता से पालन किया जाएगा.

