उत्तर प्रदेश

सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने डीसी मनरेगा और मुख्य विकास अधिकारी से की मुलाकात

 

अयोध्या में ग्राम रोजगार सेवक संघ ने बकाया मानदेय भुगतान समेत कई मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है. जिला अध्यक्ष अमरदीप गौड़ के नेतृत्व में 7 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने डीसी मनरेगा और मुख्य विकास अधिकारी से मुलाकात की. मनरेगा में कार्यरत ग्राम रोजगार सेवकों को साल 2008 से प्रशासनिक सहायक के रूप में नियुक्त किया गया था. वर्तमान में इन्हें 7,788 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाता है. मसौधा ब्लॉक में 21 महीने और अन्य ब्लॉक में 8-10 महीने का मानदेय बकाया है.

Download 11zon 2025 04 02t091339. 440

WhatsApp Group Join Now

ग्राम रोजगार सेवकों की प्रमुख मांगों में वित्तीय साल 2023-24 और 2024-25 का बकाया मानदेय भुगतान शामिल है. साथ ही अप्रैल 2015 से अब तक का ईपीएफ की राशि 2,212 रुपये उनके यूएएन खाते में जमा करने की मांग की गई है.

सेवकों ने यूजर आईडी और पासवर्ड की मांग की है. साथ ही रिक्त ग्राम पंचायतों का प्रभार देने की भी मांग की है. उन्होंने 15वें वित्त और राज्य वित्त मजदूरी को मनरेगा से डबटेल करने की मांग भी रखी है. 27 मार्च 2025 को जनपद के सभी विकास खंड मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया गया. सेवक संघ ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों का निवारण नहीं किया गया तो वे आमरण अनशन पर बैठने को विवश होंगे.

जनपद में बनी ग्रीवांस कमेटी की बैठक संगठन के पदाधिकारियों के साथ त्रैमासिक कराकर समस्याओं का निस्तारण कराया जाये. जनपद में समस्त ग्राम रोजगार सेवकों का आईडी प्रूफ जारी कराया जाये. डिजिटल वीडियोग्राफी के कार्यों, ईएल एग्रीकल्चर क्राप सर्वे मिशन अन्त्योदय का पारश्रमिक जो भी निर्धारित था अविलम्ब भुगतान कराया जाये.

मास्टर रोल डिमांड और मास्टर रोल बिल बाउचर पर बगैर ग्राम रोजगार सेवकों के हस्ताक्षर से ब्लाकों पर स्वीकार और फीडिंग न किये जाये. जनपद में जान गंवा चुके ग्राम रोजगार सेवकों के परिवार को मृतक निर्भर पर समायोजित और नगर निगम में विलीन रोजगार सेवकों को समायोजित कर कार्य लिया जाये.ज्ञापन देने वालों में महामंत्री सोनू आज़ाद,उपाध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी,जिला संयोजक/प्रदेश कोषाध्यक्ष रामू निषाद,जिला कोषाध्यक्ष अभय त्यागी, वीरेन्द्र कुमार ,महेश चतुर्वेदी आदि जिला कार्यकारिणी उपस्थित थे.

जनपद में बनी ग्रीवांस कमेटी की बैठक संगठन के पदाधिकारियों के साथ त्रैमासिक कराकर समस्याओं का निस्तारण कराया जाये. जनपद में समस्त ग्राम रोजगार सेवकों का आईडी प्रूफ जारी कराया जाये.डिजिटल वीडियोग्राफी के कार्यों, ईएल एग्रीकल्चर काप सर्वे मिशन अन्त्योदय का पारश्रमिक जो भी निर्धारित था अविलम्ब भुगतान कराया जाये. मास्टर रोल डिमांड और मास्टर रोल बिल बाउचर पर बगैर ग्राम रोजगार सेवकों के हस्ताक्षर से ब्लाकों पर स्वीकार और फीडिंग न किये जाएं. जनपद में जान गंवा चुके ग्राम रोजगार सेवकों के परिवार को मृतक निर्भर पर समायोजित और नगर निगम में विलीन रोजगार सेवकों को समायोजित कर कार्य लिया जाए. ज्ञापन देने वालों में महामंत्री सोनू आज़ाद,उपाध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी,ज़िला संयोजक/प्रदेश कोषाध्यक्ष रामू निषाद,ज़िला कोषाध्यक्ष अभय त्यागी,बीरेन्द्र कुमार ,महेश चतुर्वेदी आदि जिला कार्यकारिणी उपस्थित थे.

 

Back to top button