उत्तर प्रदेश

मुर्गीपालकों के लिए खजाना उगल रही है ‘सोनाली’, जानिए क्या कहती है मांग…

अगर आप भी मुर्गी पालन करना चाहते हैं और अच्छा फायदा कमाना चाहते हैं, तो आज हम आपको बताने वाले हैं एक ऐसे मुर्गी की प्रजाति के बारे में जिसका पालन करने से आपकी आय दो गुना बढ़ जाएगी और आपको यह मुर्गी वर्ष भर में 250-280 से अधिक अंडा भी देगी दरअसल, यह सोनल प्रजाति का मुर्गी है इसके बारे में ऐसा माना जाता है कि इसमें कई गुण विद्यमान होते हैं, तो आइए जानते हैं इस खास मुर्गी की प्रजाति के बारे में…

Hq720 10

WhatsApp Group Join Now

दो प्रजाति के वर्ण संकर से हुआ तैयार 

कृषि विज्ञान केंद्र बारासिन सुलतानपुर में कार्यरत पशु चिकित्सा वैज्ञानिक डॉ गौरव पांडेय ने लोकल 18 से वार्ता के दौरान कहा कि सोनाली प्रजाति का यह मुर्गा दो प्रजाति फयूमी और आर आईआर ब्रीड को क्रास करके तैयार किया गया है जो पूर्ण रूप से देशी प्रजाति का है

स्वादिष्ट होता है मीट 

सोनाली प्रजाति के इस मुर्गा का मीट बहुत स्वादिष्ट होता है स्वादिष्ट होने के साथ ही साथ यह सस्ता भी होता है बाजार में इसकी मूल्य 300-400 रुपए होती है

अन्य अंडों से अलग होता है रंग 

इसके साथ ही इस प्रजाति की मुर्गियों द्वारा पैदा किए जाने वाला अंडे का रंग अन्य प्रजाति की मुर्गियों के अंडे की रंग अलग होता है इसके अंडे का रंग सफेद न होकर बल्कि हल्का नारंगी होता है

खाता है हरा चारा 

सबसे खास बात यह है कि सोनाली प्रजाति की यह मुर्गी, चारे के रूप में हरी चीज अधिक पसंद करती है हरे चारे के रूप में यह एजोला, बरसीन, पत्ता गोभी, शिमला मिर्च आदि खाती है, जिससे ये कुछ ही दिन में तैयार हो जाती है और बाजार में इसे लोगों को अच्छी मूल्य भी मिलती है यदि आप भी मुर्गी पालन करना चाहते हैं, तो आपके लिए सोनाली प्रजाति की मुर्गी बहुत खास साबित होगी

Back to top button