गाजीपुर में चमड़ी जला रही है गर्मी, 41 डिग्री के पार पहुंचा तापमान
के कारण बिजली विभाग को विशेष सावधानी बरतनी पड़ रही है. नंदगंज पावर हाउस में बिजली उपकरणों की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था किए जा रहे हैं.

बिजली कर्मचारी पावर हाउस में स्थित ट्रांसफॉर्मर पर लगातार पानी का छिड़काव कर रहे हैं. इससे उपकरणों को अत्यधिक गर्मी से बचाया जा सकेगा. विभाग का मुख्य लक्ष्य है कि उपकरण सुरक्षित रहें और बिजली आपूर्ति बाधित न हो.
पावर स्टेशन पर विशेष नज़र रखी जा रही है. कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे उपकरणों के तापमान पर नजर रखें. गर्मी के कारण उपकरणों के खराब होने या जलने की संभावना रहती है. इसलिए पानी के छिड़काव से उन्हें ठंडा रखा जा रहा है.
गाजीपुर के नन्दगंज विद्युत केंद्र में स्थिति दो 10 एमबीए के ट्रांसफार्मर गर्मी से प्रभावित हो रहे हैं. विद्युत निगम के कर्मचारी ट्रांसफार्मर पर पानी डालकर उन्हें ठंडा कर विद्युत आपूर्ति बनाए रख रहे हैं. विभागीय अभियंता के अनुसार, ट्रांसफार्मर का सामान्य तापमान गर्मी के करण बढ़ गया है. इस कारण ट्रांसफार्मर को ठंडा करने के लिए पानी का प्रयोग किया जा रहा है.
इस उपकेंद्र से सैकड़ों गांवों में बिजली की आपूर्ति होती है. तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड पड़ रहा है. गर्मी के कारण ट्रांसफार्मर बार-बार ट्रिप कर रहे हैं. इससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है.
बिजली विभाग के कर्मचारी लगातार ट्रांसफार्मर को सुरक्षित रखने का कोशिश कर रहे हैं. उनका उद्देश्य है कि बिजली आपूर्ति सुचारु बनी रहे और आम जनता को कठिनाई का सामना न करना पड़े.
नंदगंज पावर हाउस के एसएसओ विनीत यादव ने कहा कि ट्रांसफार्मर का टेंपरेचर बहुत अधिक बढ़ जा रहा है. जिसके कारण बार-बार सप्लाई ट्रिप हो रही है. इसी के चलते ट्रांसफार्मर पर पानी डालकर उसे ठंडा किया जा रहा है, ताकि विद्युत आपूर्ति सुचार रूप से चलती रहे.

