उत्तर प्रदेश

कानपुर में टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ

कानपुर टेबल टेनिस संघ और सर पदमपत सिंघानिया विद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में स्टैग ग्लोबल कानपुर टेबल टेनिस प्रतियोगिता की शुरुआत मंगलवार को हुआ. यह प्रतियोगिता 28 से 30 मई तक सर पदमपति सिंघानिया एजुकेशन सेंटर स्कूल, कमला नगर में आयोजित की जा रही है.

Newsexpress24. Com kanpur news download 2024 05 28t191649. 395

WhatsApp Group Join Now

पहले दिन के यह रहे परिणाम
अंडर 11 बालिका वर्ग में प्रेक्षा तिवारी ने प्राणवी श्रीवास्तव को 11-4,11-2,11-4 से, समृद्धि नारायणी मिश्रा ने भव्या सिंह को 11-7,11-8,11-8 से, आन्या वर्मा ने हिंतांशी पोपटानी को 11-4,11-6,11-2 से, देवर्षिका शुक्ला ने अदिति को 11-2, 11-2, 11-3 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई.

सेमीफाइनल में प्रेक्षा तिवारी ने समृद्धि नारायणी मिश्रा को 11-6,11-8,11-5 से और देवर्षिका शुक्ला ने अन्या वर्मा को 11-2,16-14,11-5 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया.

अंडर 11 बालक वर्ग

अंडर 11 बालक वर्ग में अपराजित सिंह ने कृष्णा को 11-3,11-2,11-6 से, विराट गुप्ता ने वंश शाक्य को 11-7,11-9,11-6 से, मानस पोपटानी ने अभीराज मजूमदार को 11-8,11-8, 9-11, 11-7 से तथा दुर्वांक ने ईशान को 11-3, 11-2, 11-4 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. सेमीफाइनल में अपराजित सिंह ने विराट गुप्ता को 14-12, 11-6, 11-8, 11-5 से तथा दूर्वांक ने मानस पोपटानी को 11-9, 11-9, 9-11, 2-11, 11-9 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया.
अंडर 13 बालिका वर्ग
प्रेक्षा तिवारी ने देवर्षिका शुक्ला को 11-8, 11-6, 17-15 से, अन्या गुप्ता ने सनिया भाटिया को 8-11, 11-5, 11-8, 11-8 से, भव्या सिंह ने कात्यानी मिश्रा को 11-6, 5-11, 13-11, 11-8 से, आराध्य सिंह ने अदिति बनर्जी को 11-2, 11-4, 11-0 से हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया.

सेमीफाइनल में प्रेक्षा तिवारी ने अन्या गुप्ता को 11-3, 11-5, 12-10, 15-13 से हराकर तथा आराध्या सिंह ने भव्या सिंह को 11-4, 11-3, 11-4 से हरा का फाइनल में प्रवेश किया.
अंडर 13 बालक बालक वर्ग
विहान ने आदित्य राज को 11-7, 11-6, 12-10 से, दुर्वांक ने अपराजित सिंह को 11-4, 9-11, 11- 9, 7-11, 11-3 से, युग अग्निहोत्री ने मानस पोपटानी को 5-11, 11-8, 11-7, 4-11, 11-9 से तथा दक्ष सिंह ने अर्णव भाटिया को 11-9, 13-11, 11-5 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया.

प्रतियोगिता के दौरान मुख्य रूप से संजय टंडन, सचिन, सुनील सिंह, रवि पोपटानी, अविनाश यादव, आशुतोष सत्यम झा, प्रदीप चौहान, दीपक गौड़, अलका पाठक, अभिसारिका यादव, साहिल श्रीवास्तव, शुभम यादव, चेतन पाठक, अंजलि, आयुष पटेल, अनामिका सैनी आदि मौजूद रहें.

Back to top button