उत्तर प्रदेश

Taj Mahal News: इस तरह फ्री में करें ताज का दीदार, बचे हैं सिर्फ 3 दिन…

Agra News:  मुगल बादशाह शाहजहां के 370वें उर्स के मौके पर ताजमहल का दीदार 3 दिन तक मुफ़्त कर सकेंगे. 26 से 28 जनवरी तक ताजमहल में शाहजहां का उर्स चलेगा. पहले दो दिन दोपहर दो बजे के बाद और अंतिम दिन 28 को पूरे दिन प्रवेश नि:शुल्क रहेगा. तीनों दिन तहखाने में उपस्थित शाहजहां, मुमताज की वास्तविक कब्रें भी देख सकेंगे.

Taj mahal 1515590671

WhatsApp Group Join Now

ताजमहल में बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय उर्स की व्यवस्थाओं के लिए बैठक की गई. इसमें कहा गया कि 26 जनवरी को उर्स के पहले दिन दोपहर 2 बजे तहखाने को खोला जाएगा. वास्तविक कब्रों पर गुस्ल फातिहा एवं दुआ की रस्म अदा की जाएगी. 27 जनवरी को दोपहर 2 बजे संदल की रस्म होगी एवं कव्वाली मुशायरा होगा.

28 जनवरी को कुरानख्वानी, क़ुल फातिहा एवं दुआ के बाद सतरंगी चादर चढ़ाई जाएगी. पूरे दिन चादरपोशी की जा सकेगी. पहली चादर उर्स कमेटी की होगी. सहायक पुरातत्वविद अलका सिंह, नीरज वर्मा, सीआईएसएफ कमांडेंट वैभव कुमार, संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी, तरुण शर्मा आदि उपस्थित रहे.

Back to top button