उत्तर प्रदेश

Agra: आगरा में तीन बिल्डरों की गिरफ्तारी के लिए हरकत में आई तहसील प्रशासन की टीम

आगरा में तीन बिल्डरों की गिरफ्तारी के लिए बृहस्पतिवार सुबह 8:30 बजे तहसील प्रशासन की टीम ने दबिश डाली. 18 महीने से बकाया धनराशि कारावास जाने के डर से एक घंटे में आधी राशि जमा कर दी. बाकी धनराशि चुकाने के लिए प्रशासन ने सात दिन की मोहलत दी है.

11zon cropped 5 5

WhatsApp Group Join Now

श्रीजी इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक विजय सिंह, चंदन सिंह और मुकेश शर्मा पर घर खरीदारों का 24 लाख रुपया बकाया था. खरीदारों को घर मिले न उनकी धनराशि वापस की गई. यूपी रियल एस्टेट रेगूलेटरी अथॉरिटी (रेरा) में घर खरीदारों ने गुहार लगाई. रेरा ने 24 लाख की वसूली के आदेश भूराजस्व के माध्यम से कराने के आदेश जिलाधिकारी को दिए. डीएम के आदेश पर तीनों निदेशकों के विरुद्ध रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) जारी की गई. आरसी जारी होने के 18 महीने बाद भी बिल्डरों ने बकाया नहीं चुकाया.

Back to top button