UP Board Exam 2025: मुख्य द्वार से लेकर परीक्षा कक्ष तक तीन लेयर की रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
मेरठ: माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से प्रारम्भ हो रही हैं। परीक्षाओं को लेकर जहां एक तरफ माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं वहीं, मेरठ जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अबकी बार कठोरता के मूड में दिखाई दे रहा है। मुख्य द्वार से लेकर परीक्षा कक्ष तक तीन लेयर की सुरक्षा प्रबंध रहेगी। ऐसे में लोकल 18 की टीम ने माध्यमिक शिक्षा परिषद मेरठ मंडल के प्रथम जॉइंट डायरेक्टर ओंकार शुक्ला से खास वार्ता की।

ट्रिपल लेयर की होगी सुरक्षा
माध्यमिक शिक्षा परिषद मेरठ मंडल संयुक्त शिक्षा निदेशक ओंकार शुक्ला के मुताबिक बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई है। परीक्षा केंद्र के औचक निरीक्षण के लिए टीम में निर्धारित की गई है। जो समय-समय पर शहरी पर ग्रामीण क्षेत्रों में परीक्षा केंद्र पर औचक निरीक्षण करते हुए नजर आएंगी। साथ ही साथ परीक्षा के मुख्य द्वार से लेकर परीक्षा कक्ष तक विभिन्न चेकिंग की जाएगी। इसके लिए मुख्य द्वार पर पुलिस के साथ शिक्षकों की टीम उपस्थित रहेगी। जो संघन चेकिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष की तरफ भेजेंगी। उसके बाद परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले भी चेकिंग कराई जाएगी।
सीसीटीवी से होगी निगरानी
संयुक्त शिक्षा निदेशक ओंकार शुक्ला के मुताबिक प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी से नज़र रखी जाएगी। इसके लिए कक्ष के अंदर भी सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए। इसके लिंक को मेरठ जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने कंट्रोल रूम के साथ-साथ लखनऊ में बने कंट्रोल रूम में भी लिंक कराया जाएगा। जिससे कि यदि किसी भी परीक्षा केंद्र पर मामूली सी भी गड़बड़ी लगेंगी। तब लखनऊ से भी सच दल की टीम को गाइड लाइन जारी किए जाएंगे। इसके बाद टीम संबंधित केंद्र पर पहुंचकर जांच पड़ताल करेंगी।
24 घंटे तैनात रहेगी पुलिस
बताते चलें कि बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अभी कुछ दिन पहले मेरठ जिलाधिकारी डाक्टर वीके सिंह द्वारा भी एक मीटिंग की गई थी। जिसमें उन्होंने सभी जोनल मजिस्ट्रेट एवं अन्य अधिकारी को बोर्ड परीक्षाओं के दौरान सक्रिय रहने की गाइड लाइन दिए थे। साथ ही परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात करते हुए 24 घंटे परीक्षा केंद्र की नज़र की गाइड लाइन दिए थे।

