उत्तर प्रदेश

साल में एक ही दिन बसंत पंचमी के दिन खुलता है ये बसंती कमरा

मथुरा  मथुरा बसंतोत्सव ब्रज का प्रमुख उत्सव है बसन्त पंचमी के दिन से कृष्ण की लीलास्थली ब्रज वृन्दावन के सभी प्रमुख मंदिरों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन शुरु हो जाते है और सभी का अपना अलग धार्मिक महत्त्व है वृंदावन स्थित टेढ़े खंबे के मंदिर में उपस्थित बसंती कमरा जो कि वर्ष में एक ही दिन बसंत पंचमी के दिन खुलता है बड़ी संख्या में लोग उसके दर्शन करने आते हैं इस बसंती कमरे में विदेशी झालरों के साथ- दिव्य सिंहासन पर राधा कृष्ण पीले वस्त्रों में विराजमान कराए जाते हैं और ईश्वर की मनमोहक छबि को देख भक्त रेट विभोर हो जाते हैंNewsexpress24. Com 1 download 2024 02 14t185831. 247

WhatsApp Group Join Now

साल में एक ही दिन खुलने वाले बसंती कमरे के बारे में मंदिर के गोस्वामी प्रशांत शाह ने कहा कि इस मंदिर को टेड़े खम्बे के नाम से भी जाना जाता है इस मंदिर की विशेषता यह है कि मंदिर की दीवारों पर 14 विभिन्न कलाकृति बनी हुई है इसके बरामदे में स्थित दो पाषाण काल का चित्र बना हुआ है बसन्ती कमरे का निर्माण लखनऊ के नवाब फुन्दनलाल शाह और कुंदन लाल शाह ने सन 1863 में कराया था

विराजमान श्री राधारमण ठाकुर के बसंती कमरे में दर्शन
शाहजी मंदिर के सेवायत महंत प्रशांत शाह ने कहा कि बसन्त पंचमी के दिन शाहबिहारी मंदिर में विराजमान श्री राधारमण ठाकुर के बसंती कमरे में अपने भक्तों को दर्शन देते हैं इस मंदिर में बना ये कमरा वर्ष में केवल एक बार ही दर्शनों के खोला जाता है यह बसंती कमरा मंदिर के ऋतूराज भवन में स्थित है और इसकी विशेषता है अन्दर की गई बहुत सुन्दर सजावट इस कमरे में राधारमण ठाकुर को बसंत ऋतू का एहसास दिलाने के लिए मौसम के हिसाब से ही फूलों की सजावट की जाती है

आकर्षक साज- सज्‍जा के साथ लाइटिंग और नहर का रूप बनाया
शाहजी मंदिर के सेवायत महंत प्रशांत शाह ने कहा कि साथ ही विशेष सुन्दर झाड़-फानूश, लाईटिंग के अतिरिक्त कमरे के बीच में इटली से लाये गये मनमोहक पत्थर में फब्बारे लगाकर उसे नहर का रूप दिया गया है बसंत- पंचमी के दिन होने वाले ठाकुर श्री राधारमण के विशेष दर्शनों के लिए दूर-दूर से भक्तगण यहाँ आते है

Back to top button