तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र में फिर से सामने आई ये घटना

जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक दिनांक जिलाधिकारी लखनऊ सूर्य पाल गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित एपीजे अब्दुल कलाम बैठक भवन में हुई। बैठक की शुरआत निवेश मित्र पोर्टल पर समीक्षा के साथ की। पूछा कि कितने लम्बित प्रकरण हैं। इस दौरान पोर्टल पर कुछ प्रकरण लम्बित दिखे। डीएम ने तीन दिन में निस्तारित कर इसकी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। बैठक में अमौसी, नादरगंज के उद्यमियों ने टूटी सड़कों के निर्माण और मरम्मत का मामला उठाया। इस पर यूपीसीडा के प्रतिनिधि ने कहा कि अटल योजना का बजट मिल गया है। अवस्थापना सुविधाओं के विकास का कार्य शुरू कर दिया गया है। अमौसी औद्योगिक एसोसिएशन के महासचिव रजत मेहरा आभार जताया। दिनेश गोस्वामी ने बिजली के फ्यूज लगाने का पिछली बैठक में निवेदन किया था। इसे लेसा ने लगा दिया है।
औद्योगिक क्षेत्र के बाहर की सड़कें खस्ताहाल
उद्यमियों ने कहा कि अमौसी, नादरगंज आदि औद्योगिक क्षेत्रों के बाहर की सड़कें खस्ताहाल हैं। इनकी मरम्मत महत्वपूर्ण है क्योंकि माल लदे ट्रक गड्ढों में फंस जाते हैं। इनके पलटने का डर रहता है। इस पर नगर निगम के ऑफिसरों ने कहा कि इन सड़कों को 15वें वित्त आयोग से स्वीकृति कराते हुए मरम्मत कराई जाएगी। इसकी प्रक्रिया चल रही है। इस पर डीएम ने पीडब्ल्यूडी से अपनी सड़कों की बिना देरी मरम्मत करने का निर्देश दिया। औद्योगिक क्षेत्र, सरोजनीनगर, अमौसी, नादरगंज से जल निकासी के लिए ड्रेन के मामले पर जल निगम और पीडब्ल्यूडी के समन्वय से सर्वे प्रारम्भ हो गया है। इसकी जानकारी जिलाधिकारी को दी गई।

