उत्तर प्रदेश

सरकारी टीचर बनने के लिए सबसे कम समय में प्रशिक्षण दे रहा है यह संस्थान

सुल्तानपुर- यूपी का सुल्तानपुर जिला अब तेजी से तकनीकी और शैक्षिक विकास की दिशा में कदम बढ़ा रहा है हाल ही में यहां यूपी का दूसरा अनुदेशक प्रशिक्षण संस्थान प्रारम्भ हुआ है, जहां तकनीकी शिक्षा से जुड़ी पढ़ाई भी प्रारंभ हो चुकी है यह संस्थान युवाओं को व्यावसायिक कुशलता प्रदान करने और उन्हें इंस्ट्रक्टर के रूप में प्रशिक्षित करने का अवसर दे रहा है

Images 2025 04 16t165652. 317

WhatsApp Group Join Now

इन कोर्सों का मिल रहा है प्रशिक्षण
राजकीय आईटीओटी सुल्तानपुर के डिप्टी डायरेक्टर रत्नाकर सिंह के अनुसार, इस संस्थान में निम्नलिखित चार प्रमुख कोर्स संचालित किए जा रहे हैं

  • फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी
  • मैकेनिस्ट एंड ऑपरेटर
  • मैकेनिक मोटर व्हीकल
  • वेल्डर

इन कोर्सों के लिए कुल 100 सीटें निर्धारित की गई हैं, जहां प्रतिभागियों को तकनीकी रूप से दक्ष इंस्ट्रक्टर बनने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है

क्या है प्रवेश की पात्रता?
संस्थान में प्रवेश लेने के लिए उम्मीदवारों के पास इनमें से कोई एक योग्यता होनी चाहिए

  • आईटीआई (ITI)
  • पॉलिटेक्निक डिप्लोमा
  • इंजीनियरिंग में कोई मान्य डिग्री या कोर्स

ये कोर्स विशेष रूप से उन युवाओं के लिए हैं जो भविष्य में तकनीकी संस्थानों में इंस्ट्रक्टर बनकर कार्य करना चाहते हैं

तकनीकी क्षेत्र में बनाएं उज्ज्वल करियर
यदि आप आईटीआई या पॉलिटेक्निक संस्थानों में शिक्षक बनने का सपना देखते हैं, तो इस संस्थान से एक साल का प्रशिक्षण कोर्स करके आप उस दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं कोर्स पूरा होने के बाद आप अपने ट्रेड में इंस्ट्रक्टर बनकर विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दे सकते हैं

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी
संस्थान के प्रिंसिपल एमपी सिंह ने जानकारी दी कि इन चारों कोर्सों के लिए औनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है इच्छुक अभ्यर्थी जून माह तक आवेदन कर सकते हैं और इस सुनहरे अवसर का फायदा उठा सकते हैं

Back to top button