उत्तर प्रदेश

मेरठ के आर्य समाज मंदिर में हो रहा तीन दिवसीय वेद प्रचार प्रसार कार्यक्रम

 

मेरठ के पल्लवपुरम फेस 2 में आर्य समाज मंदिर में तीन दिवसीय वेद प्रचार प्रसार का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इसमें वेदों के विद्वान प्रो विनय विद्यांकार प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट नैनीताल और आर्य भजनोपदेशक पंडित मोहित आर्य ने मुख्य वाच

Download 2025 08 30t153130. 623

WhatsApp Group Join Now

भजनों के माध्यम से भी वेद प्रचार

आर्य समाज मंदिर की कार्यकारिणी में मंत्री पद पर उपस्थित डॉ विपिन कुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सनातन शक्तियों पर प्रकाश डालना और लोगों को सतर्क करना है. इसी क्रम में यहां अन्य उपायों के साथ साथ भजनों के माध्यम से भी यह किया जा रहा है इसमें आध्यात्मक भजनों को सुनते हुए भी यहां लोग इनकी महत्व और इनके अर्थ को समझते हैं .

 

यजमान बनने का मिला सौभाग्य

एबीवीपी के महानगर अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र ने कहा कि इस कार्यक्रम में मुझे यजमान के रूप में आमंत्रित किया गया यह मेरे लिए गर्व की बात है. अपनी संस्कृति के प्रति लोगों को सतर्क करने के इस आयोजन में क्षेत्रीय जनता भी बढ़ चढ़ कर अपनी भागीदारी दर्ज करा रही है.

श्रावणी पर्व पर बस्तियों में आते थे ऋषि- मुनि

कार्यक्रम में उपस्थित अरूण कुमार वर्मा ने कहा कि पौराणिक समय में इन दिनों को दौरान ऋषि मुनि गांव देहात की बस्तियों में आकर वेदो का महत्व बताते थे. इस समय जो लोग यहां रहते थे उनको वेदों के प्रति सतर्क कर उनका महत्व बताते हुए उनपर प्रकाश डालते थे. इससे उन लोगों का मार्ग दर्शन होता था जो वहां रहते थे. इसी क्रम में हमारा आर्य समाज भी इस समय लोगों को हमारे कुछ साथी इस से भटक रहे हैं उनको समझाकर उनका मार्गदर्शन कर ठीक दिशा में लाने का काम कर रहे हैं.

परंपरा को सुरक्षित रखने का प्रयास

कार्यक्रम में उपस्थित आचार्य आनंद ने कहा कि जो परंपरा हमारी ऋषि मुनियों के समय से चलती आ रही है उसको हम आगे ले जाने का कोशिश कर रहे है. आर्य समाज लंबे समय से यह कार्य कर रहा है इसका उद्देश केवल लोगों को पौराणिक और सनातनी संस्कृतियों से लोगों को अवगत कराना है.

Back to top button