उत्तर प्रदेश

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के लिए मुश्किलें बढ़ा रहा टिकट वितरण सिस्टम

जहां 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने प्रचार-प्रसार शुरु कर दिया है वहीं समाजवादी पार्टी अभी भी कई सीटों पर प्रत्याशी निश्चित करने के चक्रव्यूह में फंसती नजर आ रही है. बात करे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तो वहां पर लगातार प्रत्याशी बदलने का सिलसिला जारी है. ऐसे में सपा के सामने कई मुश्किलें खड़ी होती दिखाई दे रहीं हैं. दरअसल इस टिकट कटने-मिलने के खेल में समाजवादी पार्टी के जिन नेताओं का टिकट कट रहा है. उनके समर्थकों में नाराजगी दिखाई दे रही है. अब ऐसे में नाराज नेताओं और समाजवादी पार्टी के नाराज समर्थकों को चुनाव प्रचार के लिए तैयार करना अखिलेश के लिए चुनौतीपूर्ण काम है

Newsexpress24. Com akhilesh akhilesh yadav 9 sixteen nine

WhatsApp Group Join Now

लोकसभा चुनाव का पहला चरण 19 अप्रैल से शुरु हो रहा है. ऐसे में समाजवादी पार्टी को अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को मनाना सबसे जरुरी काम है. अखिलेश का बोलना है कि टिकटों को लेकर इसलिए आसमंजस की स्थिति बनी हुई ताकि ठीक और मजबूती प्रत्याशी को टिकट मिल सके.

बात करें मेरठ लोकसभा की तो वहां तो हालत ये है कि वहां पिछले एक महीने में तीन बार प्रत्याशी बदला जा चुका है. यहां समाजवादी पार्टी ने सबसे पहले भानु प्रताप सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया था. लेकिन इसके बाद भानु प्रताप सिंह का टिकट काट दिया गया और उनके स्थान समाजवादी पार्टी विधायक अतुल प्रधान को समाजवादी पार्टी ने टिकट दे दिया. और अतुल प्रधान ने कलेक्ट्रेट में जाकर नामांकन भी कर दिया. लेकिन इसके अगले दिन ही समाजवादी पार्टी ने अतुल प्रधान का भी टिकट काट दिया और अब सुनीत वर्मा को मेरठ से प्रत्याशी बनाया है. वहीं मायूस हुए अतुल प्रधान ने बयान दिया है कि वो पूरी तरह से चुनाव के प्रचार-प्रसार में साथ देंगे.

वहीं बात करें मुरादाबाद की तो वहां एस टी हसन को टिकट मिलना लगभग तय ही बताया जा रहा था. ऐसा लग रहा था कि मुरादाबाद से तो एसटी हसन को टिकट मिलने का फैसला हो चुका है. लेकिन हुआ इसके उलट, मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी ने रुचिवीरा को अपना प्रत्याशी बनाया.

रामपुर में तो ऐसा बताया जा रहा था कि आजम खान जिसे चाहेंगे टिकट उसे ही मिलेगा और वही समाजवादी पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी होगा. इतना ही नहीं आजम खान के खास माने जाने वाले आसिम रजा ने नामांकन भी कर दिया था. लेकिन अखिलेश ने अलग ही फैसला लिया और आसिम रजा समाजवादी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी नहीं बन पाए

सपा ने नौं सीटों पर बदले हैं प्रत्याशी

टिकट मिलने और कटने के इस खेल में सपा अब तक नौं लोकसभा क्षेत्रों में अपने प्रत्याशी बदल चुकी है. बागपत, रामपुर, संभल, मिश्रिख, मुरादाबाद, मेरठ, बिजनौर, बदांयू और गौतमबुध्द नगर से प्रत्याशी बदले जा चुके हैं

Back to top button