उत्तर प्रदेश
असुविधा से बचने के लिए जानें अपडेट, फिर से बंद हुआ हमीरपुर यमुना पुल
कानपुर के हमीरपुर हाईवे पर बने यमुना ब्रिज का मेंटीनेंस का काम होने के चलते शनिवार और रविवार को पुल बंद रहेगा. इस दौरान सभी तरह के छोटे, बड़े यात्री एवं भार वाहक वाहनों का दिनांक-14.06.2025 से 21.07.2025 तक प्रत्येक हफ्ते में आने वाले शनिवार एवं रवि

WhatsApp Group
Join Now
इस तरह रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
- लखनऊ, उन्नाव की तरफ से आने वाले वाहन जिन्हें घाटमपुर- सजेती यमुना ब्रिज होकर हमीरपुर जाना है, ऐसे वाहन रामादेवी चौराहा से बाएं मुड़कर चौडगरा (फतेहपुर) से चिल्लाघाट पुल होकर बांदा होते हुये अपने गंतव्य को जा सकेगे.
- कानपुर शहर नौबस्ता की तरफ से आने वाले वाहन जिन्हें घाटमपुर होकर हमीरपुर जाना है, ऐसे वाहन नौबस्ता चौराहा से दाहिने मुड़कर भौंती बाईपास से सचेंडी बाराजोड़ (कानपुर देहात) मोड़ से बाएं मुड़कर पुखरायां, भोगनीपुर, कालपी एवं जोल्हूपुर मोड़ होकर अपने गंतव्य को जा सकेगे.
- भौती बाईपास के तरफ से आने वाले वाहन जिन्हें घाटमपुर होकर हमीरपुर जाना है, ऐसे वाहन भौती बाईपास से सचेंडी बाराजोड (कानपुर देहात) मोड़ से बाएं मुड़कर पुखरायां, भोगनीपुर, कालपी एवं जोल्हूपुर मोड़ होकर अपने गंतव्य को जा सकेगे.
- औरेया की तरफ से आने वाले वाहन जिन्हें घाटमपुर होकर हमीरपुर जाना है, ऐसे वाहन बाराजोड (कानपुर देहात) मोड़ से दाहिने मुड़कर पुखरायां, भोगनीपुर एवं जोल्हूपुर मोड़ होकर अपने गंतव्य को जा सकेगे.
- रमईपुर, बिधनू, पतारा की तरफ से आने वाले समस्त वाहन जिन्हें घाटमपुर होकर हमीरपुर जाना है, ऐसे वाहन घाटमपुर चौराहा से दाहिने मुड़कर मूसानगर सानगर से मनकी पुल से कुरारा होते हुए हुए अपने गंतव्य को जा सकेगे.
महवपूर्ण सूचनाः-
- सभी पत्रकार बंधुओ, ट्रांसपोर्ट एसोशिएसन। व्यापार मण्डल एवं टैक्सी यूनियन से निवेदन किया जाता है कि इस यातायात निर्देश को अधिक प्रचारित/प्रसारित करें, ताकि आमजन को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े.
यातायात नियंत्रण एवं सहायताः-
- जनपद के प्रमुख स्थानों पर डायवर्जन जैसे रामादेवी चौराहा, नौबस्ता चौराहा, घाटमपुर चौराहा पर यातायात पुलिस की तैनाती रहेगी.
- हेल्पलाइन नंबर- ट्रैफिक कंट्रोल 9305104340, यातायात हेल्पलाइन – 9305104387

