आज यूपी में मिलेगी गर्मी से राहत, आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश
उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए आज अच्छी समाचार है, क्योंकि भयंकर गर्मी चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के साथ ही लू के थपेड़े झेल रहे यूपी के लोगों को आज गर्मी से काफी हद तक राहत मिलने जा रही है। लखनऊ मौसम केंद्र की मानें तो एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होता हुआ नजर आ रहा है, जिस वजह से पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वी यूपी तक आज आंधी तूफान के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। धूल भरी हवाएं चलेंगी और गरज चमक के साथ मामूली बूंदाबांदी होने के भी आसार हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस ही गिरावट होगी।

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने कहा कि पिछले दो दिन यूपी में बहुत गर्म रहे हैं, पारा अपने सामान्य डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकार्ड किया गया है। रात का तापमान भी लगातार बढ़ रहा था। लेकिन आज यानी मंगलवार और बुधवार को दो दिन यूपी के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। अचानक मौसम बिगड़ेगा और तेज हवाएं चलने के साथ ही मामूली बूंदाबांदी होगी। जिससे तापमान में गिरावट होगी।
तप रहे हैं ये जिले
लखनऊ मौसम केंद्र के अनुसार वाराणसी, कानपुर देहात, कानपुर शहर, आगरा, प्रयागराज और लखीमपुर जैसे जिले यूपी के सबसे गर्म हैं। जहां का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस चल रहा है।
आज ऐसा रहेगा मौसम
लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार लखनऊ का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से लेकर 24 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा जबकि इन जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से लेकर 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से लेकर 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, वहीं अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से लेकर 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
बरेली से इटावा तक ऐसा रहेगा मौसम
बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस रह सकता है
नोएडा और गाजियाबाद का मौसम
आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

