उत्तर प्रदेश

व्यापारी सुरक्षा फॉर्म संस्था द्वारा व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम का आयोजन

मेरठ के बधाई बैंक्विट हॉल शास्त्रीनगर में रविवार को व्यापारी सुरक्षा फॉर्म संस्था द्वारा व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया. जिसमें पदाधिकारी ने व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर विस्तार से चर्चाएं की. इस दौरान पदाधिकारी ने बाबूलाल गुप्ता, सुनील गुप्ता,रविंद्र राघव,अमित मांगलिक ने राष्ट्रीय संयोजक अध्यक्ष अशोक गोयल का बुके देकर स्वागत किया. साथ ही दीप प्रज्ज्वलित कार्यक्रम की आरंभ की.Newsexpress24. Com download 2023 09 17t233751. 546

WhatsApp Group Join Now

 

व्यापारियों के हितों के लिए एक अग्रणी संस्था

कार्यक्रम के दौरान व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के राष्ट्रीय संयोजक अशोक गोयल ने मेरठ महानगर इकाई की नयी कार्यकारिणी की घोषणा की और सदस्यों को शपथ दिलाई. उन्होंने बोला कि यह व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान व्यापारियों के हितों के लिए एक अग्रणी संस्था है. जो व्यापारियों के सब दुख दर्द में काम आने वाली है. उन्होंने बोला कि व्यापारी आए दिनों GST विभाग, खाद्य विभाग, बिजली विभाग और अन्य सरकारी विभागों द्वारा व्यापारियों का आए दिनों उत्पीड़न होता रहता है. जिससे निजात दिलाने के लिए यह व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान व्यापारियों की सहायता करेगा. यह संस्था व्यापारियों के लिए समस्त भारतवर्ष में सहायता करती आ रही है. वहीं व्यापारियों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी द्वारा व्यापारियों के लिए एक बोर्ड का भी गठन किया गया है. जो व्यापारियों के विकास और उत्थान के लिए कार्य कर रहा है.

इस अवसर पर बाबूलाल गुप्ता, सुशील गुप्ता, अमित मांगलिक और अन्य व्यापारियों ने भी व्यापारी उत्थान के लिए अपने विचार रखें. मेरठ में व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान द्वारा नयी कार्यकारिणी के गठन के अवसर पर 40 सदस्यों की घोषणा की गई. इस अवसर पर बाबूलाल गुप्ता , सुशील गुप्ता, रविंद्र राघव, अमित मांगलिक, मीडिया प्रभारी अश्वनी कर्दम, प्रदीप गुप्ता आदि सदस्य मौजूद रहे.

 

Back to top button