उत्तर प्रदेश
ऑस्ट्रेलिया-अफ्रीका मैच के लिए मैच को लेकर यातायात विभाग ने गाइड लाइन जारी
साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 12 अक्टूबर को होने वाले मैच को लेकर यातायात विभाग ने दिशा-निर्देश जारी किया है। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच इकाना स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से मैच प्रारम्भ होगा। ऐसे में यातायात विभाग ने 12 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे और रात 8 बजे से मैच समाप्त होने तक यातायात में कुछ परिवर्तन किया है। इसको बिंदुवार समझते हैं। इसका फॉलो करने से वहां से गुजरने वाले लोगों को जाम या अन्य दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
WhatsApp Group
Join Now
- कमता शहीद पथ तिराहा अयोध्या रोड से सामान्य यातायात शहीद पथ होकर नहीं जाएगा। यह यातायात पालीटेक्निक चौराहा और इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा होकर जाएगा।
- शहीद पथ कानपुर रोड तिराहा से शहीद पथ पर सामान्य यातायात नहीं जाएगा। बल्कि यहां के लोग बाराबिरवा चौराहा, बंगलाबाजार चौराहा, तेलीबाग चौराहा या करियप्पा चौराहा से होकर जाएंगे।
- गोसाईगंज कस्बा तिराहा सुल्तानपुर रोड से सामान्य यातायात गोसाईगंज कस्बा तिराहा से अहिमामऊ की तरफ नहीं जा सकेगा। यह यातायात गोसाईगंज कस्बा तिराहा से बांये मुड़कर आदर्श जेल के सामने से होते हुये मोहनलालगंज कस्बा तिराहे से जाएगा।
- उतरेठिया अंडरपास चौराहा , रायबरेली रोड, कैण्ट रोड से सामान्य यातायात उतरेठिया अण्डरपास चौराहा से शहीद पथ पर चढ़कर अहिमामऊ चौराहा या कमता तिराहा अयोध्या रोड की तरफ नहीं जा सकेगा। यातायात मोहनलालगंज या तेलीबाग चौराहा होते हुए जाएगा।
- हुसड़िया अंडरपास चौराहा से सामान्य यातायात हुसड़िया अंडर पास चौराहा की तरफ से अहिमामऊ चौराहा, शहीद पथ कानपुर रोड तिराहा की तरफ नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात शहर क्षेत्र से होकर 1090 चौराहा होते हुए जाएगा।
- लालबत्ती चौराहा से सामान्य यातायात अहिमामऊ चौराहा, सुल्तानपुर रोड, रायबरेली रोड या कानपुर रोड की तरफ नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात लालबत्ती चौराहा से करियप्पा चौराहा, तेलीबाग अथवा बंगला बाजार चौराहा, बाराबिरवा चौराहा होते हुए जाएगा।
- 12 अक्टूबर को भारी और बड़े वाहनों का डायवर्जन/नो-इण्ट्री का समय रात्रि 11.00 बजे से न होकर क्रिकेट मैच समापन के बाद भी रहेगा। जब तक यातायात सामान्य नहीं हो जाता।
इकाना क्रिकेट स्टेडियम जने के लिए यह होगा मार्ग

