बलिया मे दो जगहों से हुई लूट की धटना से मचा हडकंप
बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र मे दो जगहों से हुई लूट की धटना से हडकंप मच गया। दिनदहाड़े बाइक सवार नकाबपोश लुटेरों ने शिक्षक देवेंद्र यादव और उनके साथ शिक्षिका के गले से सोने के चैन लूटी और विरोध करने पर गोली मार दी। घायल शिक्षक देवेंद्र यादव को CHC सियर ले जाया गया, जहां डॉक्टरो ने गंभीर स्थिति देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी जाते समय बीच रास्ते में ही शिक्षक की मृत्यु हो गई।

वहीं लुटेरों ने एक धंटे के अन्दर आगे चलकर एक और स्त्री से चैन लूट की वारदात को अंजाम दिया है। जिसकी जानकारी होते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल क्षेत्राधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक के साथ स्वाट टीम पहुंचकर जिले के बॉर्डरों की घेराबंदी कर चेकिंग अभियान में जुट गई।
बलिया पुलिस अधिक्षक ओमवीर सिंह, मृतक शिक्षक देवेंद्र यादव के घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि 112 पुलिस को सूचना मिली थी की एक आदमी के गोली मार दी गई है। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया और वाराणसी ट्रामा सेंटर ले जाते समय बीच रास्ते मे उनकी मृत्यु हो गई।
मृतक देवरिया के एक कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक थे। आज मृतक विद्यालय से एक शिक्षिका के साथ बाईक से आ रहे थे, तभी मोटरसाइकिल सवार तीन लुटेरों ने ओवरटेक करके बाइक पर बैठी स्त्री की गर्दन पर हाथ डाला। जब विरोध किया तो बाइक पर सवार एक लुटेरे ने गोली चला दी। मृतक का मृतशरीर उनके आवास पर पहुंच गया है। पुलिस केस दर्ज कर लुटेरों का गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई। सभी साक्क्ष जुटाये जा रहे हैं।
वहीं मंगलवार की देर रात शिक्षक के मृतशरीर आवास पर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने मृतशरीर रखकर पुलिस के विरुद्ध जमके आक्रोश व्यक्त किया, और दोषियों पर तुरंत कार्रवाई की मांग कर मृतशरीर को लखकर धरने पर बैठ गये। जिसकी सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने परिजनों को समझाने बुझाने की प्रयास किया लेकिन परिजन नहीं माने।

