UP: यूपी के 29 आईएएस अफसरों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट

यूपी गवर्नमेंट द्वारा जारी के आदेश के मुताबिक, बरेली की नगर आयुक्त निधि गुप्ता अमरोहा की डीएम, फिरोजाबाद के नगर आयुक्त घनश्याम मीना हमीरपुर, डाक्टर दिनेश चंद्र को जौनपुर और जौनपुर के डीएम रविंद्र मंदर को प्रयागराज का डीएम बनाया गया है. मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा भंगारी को आगरा का जिलाधिकारी बनाया गया है. प्रयागराज के डीएम नवनीत चहल आजमगढ़ के डीएम बनाए गए हैं. प्रयागराज विकास प्राधिकरण के वीसी अरविंद चौहान को शामली का जिलाधिकारी बनाया गया है. शामली के जिलाधिकारी रविंद्र सिंह को फतेहपुर के डीएम बनाए गए हैं. आगरा के डीएम भानु चंद्र गोस्वामी को प्रभारी राहत आयुक्त के पद पर तैनाती दी गई है. इसके अतिरिक्त पीसीएस देवेंद्र पाल सिंह बदायूं के नए नगर मजिस्ट्रेट बने हैं. नगर विकास विभाग के विशेष सचिव धर्मेंद्र प्रताप सिंह को शाहजहांपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है.

