UP BEd JEE Result declared : यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
यूपी BED JEE Result 2024: उत्तर प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है. परीक्षार्थी bujhansi.ac.in पर जाकर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर परिणाम चेक कर सकते हैं. परीक्षार्थी अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग इन कर नतीजे चेक कर पाएंगे. यूपी के बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए राज्य स्तरीय परीक्षा का आयोजन 9 जून 2024 को किया गया था. प्रथम पाली की परीक्षा सुबह नौ से 12 बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षा दो बजे से शाम पांच बजे तक हुआ थी.

UP BEd JEE Result 2024 : कैसे चेक करें उत्तर प्रदेश बीएड एंट्रेंस रिजल्ट
– bujhansi.ac.in पर जाएं.
– Uttar Pradesh BEd JEE 2024 वेबसाइट लिंक पर क्लिक करें.
– Click Here for Download Score Card के लिंक पर क्लिक करें.
– यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर परिणाम चेक करें.
रिजल्ट के बाद कैसे मिलेगा दाखिला
अभ्यर्थियों के स्कोरकार्ड में उनकी स्टेट रैंक, कैटेगरी रैंक, लिखित परीक्षा में प्राप्तांक, फाइनल स्कोर, पेपर 1 में ठीक और गलत उत्तर, पेपर 2 में ठीक और गलत उत्तर, पेपर वाइज टोटल मार्क्स जैसी डिटेल्स दी गई होगी. साथ ही यह भी कहा गया होगा कि वह काउंसलिंग राउंड में जाने के लिए योग्य है या नहीं. उत्तर प्रदेश बीएड जेईई परिणाम 2024 में सफल उम्मीदवारों को बीएड कोर्स में दाखिले के लिए बीयू द्वारा आयोजित की जाने वाली काउंसलिंग की प्रक्रिया में भाग लेना होगा.
काउंसलिंग के दौरान सबसे अधिक मारामारी राजकीय और एडेड कॉलेजों की लगभग 7500 सीटों पर होगी.
सफल विद्यार्थियों को प्रदेश के इन विश्वविद्यालयों में प्रवेश मिलेगा, देखें लिस्ट
– रुहेलखंड यूनिवर्सिटी बरेली
– डाक्टर भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी आगरा
– लखनऊ यूनिवर्सिटी लखनऊ
– डाक्टर राम मनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी अयोध्या
– चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ
– बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी
– महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी
– संपूर्णानंद संस्कृत यूनिवर्सिटी वाराणसी
– वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी जौनपुर
– दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी गोरखपुर
– छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी कानपुर
– प्रोफेसर राजेंद्र सिंह यूनिवर्सिटी प्रयागराज
– जननायक चंद्रशेखर यूनिवर्सिटी बलिया
– सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर
– ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा यूनिवर्सिटी लखनऊ
– गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी नोएडा
– राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य यूनिवर्सिटी अलीगढ़
– मां शाकुंभरी यूनिवर्सिटी सहारनपुर
– महाराजा सुहेलदेव राज्य यूनिवर्सिटी आजमगढ़

