उत्तर प्रदेश

UP Lok Sabha Election 2024: 8 सीटें 80 उम्‍मीदवार..1.43 करोड़ वोटर्स, अब शुरू होगा घमासान

यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से कल 8 सीटों पर मतदान हैं. उत्तर प्रदेश में इस बार रालोद चुनावों में भाजपा के साथ है, जिससे पश्चिमी यूपी की सीटों पर एनडीए की ताकत बढ़ गई है. वहीं, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी ने एनडीए के विरुद्ध चुनावी बिगुल फूंका है. उधर मायावती की बीएसपी इस बार चुनावी मैदान में अकेले ताल ठोक रही है.

Newsexpress24. Com up lok sabha election 2024 8 80 1 43 download 23

WhatsApp Group Join Now

बता दें 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा, रालोद और बीएसपी एक साथ चुनाव मैदान में थीं. उत्तर प्रदेश में इस बार भी सात चरणों में चुनाव होने हैं. पहले चरण की ज‍िन आठ सीटों पर वोट‍िंंग होनी है, उससे पश्‍च‍िमी उत्तर प्रदेश का स‍ियासी भव‍िष्‍य काफी हद तक ईवीएम में कैद हो जाएगा.

इन सीटों पर दिलचस्प है मुकाबला

उत्तर प्रदेश की सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत पर आज मतदान है. वर्ष 2019 लोकसभा चुनावों नतीजों पर नजर डालें तो इनमें से तीन सीटों पर बीजेपी, तीन बीएसपी और दो समाजवादी पार्टी ने जीती थीं. बता दें 2019 में रामपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के आजम खान जीते थे. इस सीट पर 2022 में उपचुनाव हुआ जिसमें भाजपा के धनश्याम सिंह लोधी विजयी रहे.

नगीना और कैराना पर कांटे की टक्कर

कैराना में मुकाबला दिलचस्प है, यहां 2019 में बीजेपी के प्रदीप चौधरी जीते थे, जो दोबारा मैदान में हैं. वहीं, नगीना लोकसभा सीट पर आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद स्वयं चुनाव लड़ रहे हैं. उनके सामने भाजपा के नहटौर विधायक ओम कुमार और इण्डिया गठबंधन की ओर से पूर्व न्यायधीश मनोज कुमार चुनावी मैदान में हैं. वही, बीएसपी ने यहां से सुरेंद्र पाल को अपना प्रत्याशी बनाया है.

रामपुर सीट पर रहेगी नजर

रामपुर सीट पर इस बार बड़ा दिलचस्प मुकाबला है. दरअसल, 2022 में हुए उपचुनाव में यहां से भाजपा के धनश्याम सिंह लोधी चुनाव जीते. इससे पहले समाजवादी पार्टी नेता आजम खान यहां से सांसद थे. रामपुर सीट का जातीय समीकरण देखें तो यहां करीब 51% मुसलमान जनसंख्या है. इस सीट पर 46% हिंदू आबादी, 2.50 लाख लोधी, 70 हजार सैनी, 60 हजार दलित और करीब 40 हजार कुर्मी वोट बैंक है. इसी तरह मुरादाबाद लोकसभा सीट पर 48 प्रतिशत मुसलमान वोट बैंक है. यहां वर्ष 2019 में समाजवादी पार्टी के डाक्टर एसटी हसन चुनाव जीते थे. इस बार पार्टी ने पहले उन्हें टिकट दिया था.

8 सीटों पर क‍ितने वोटर

यूपी की इन 8 सीटों पर करीब 1.43 करोड़ उम्‍मीदवार हैं. चुनाव आयोग के मुताब‍िक अनेक राजनीत‍िक पार्ट‍ियों के 80 उम्‍मीदवार इस बार चुनावी मैदान में हैं, ज‍िनमें से 7 मह‍िलाएं हैं.

Back to top button