UP Police Constable Exam: जारी किया गया यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का डेट शेड्यूल
UP Police Constable Exam: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए डिटेल्स शेड्यूल जारी किया जा चुका है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डेटशीट डाउनलोड कर लें। जारी नोटिस के मुताबिक, यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को होने वाली है। परीक्षा प्रत्येक दिन दो शिफ्ट में होने वाली है, पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक चलेगी।

UP Police Constable Exam Datesheet
इस दिन जारी हो सकता है एडमिट कार्ड
यूपी भर्ती परीक्षा टोटल 10 शिफ्ट में समाप्त होगी। इस भर्ती अभियान के अनुसार कुल 60244 पदों को भरा जाएगा। अब जल्द ही एडमिट कार्ड भी जारी किया जाएगा।इस बार भी उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड से पहले अभ्यर्थियों की एग्जाम सिटी डिटेल्स आने के पूरे आसार हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 15 अगस्त के इर्द-गिर्द एडमिट कार्ड जारी हो सकते हैं। एग्जाम की डिटेल्स जानकारी एडमिट कार्ड पर ही मिलेगी।
इस बार लापवाही को लेकर खास इंतजाम
इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एग्जाम के दिन रोडवेज बस सेवा फ्री होगी। बस से यात्रा करने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड दिखाना होगा। इस बार एग्जाम में कोई ढिलाई ने हो इसके लिए गवर्नमेंट ने पहले से ही तैयारी कर ली है।इस बार उत्तर प्रदेश गवर्नमेंट ने भर्ती परीक्षा में नकल को रोकने के लिए कड़े नियम बनाए है। नकल करने और करवाने वालों को 1 करोड़ रु तक का जुर्माना और जीवन भर जेल की सजा मिल सकती है।
यूपी कांस्टेबल पुलिस भर्ती परीक्षा 18 फरवरी और 19 फरवरी को आयोजित की गई थी। इसमें 43 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। लेकिन पेपर लीक होने बाद राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ ने परीक्षा को रद्द कर दिया था और 6 महीने में यह परीक्षा दोबारा कराने का आदेश दिया था।

