उत्तर प्रदेश

UP Weather: इन जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

लखनऊ यूपी में धूल भरी आंधी के साथ ही बारिश होने लगी है कई जिलों में बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, तो कहीं बारिश नहीं होने और केवल आंधी चलने से मुसीबत खड़ी हो रही है राज्य के भिन्न-भिन्न जिलों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है अब मौसम विभाग ने 12 मई के लिए भी मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है ऐसे में रविवार को कई जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है

Newsexpress24. Com 80 download 2024 05 12t095017. 290

WhatsApp Group Join Now

उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है यहां के कई जिलों में बारिश होने से लोगों ने भयंकर गर्मी में राहत महसूस की है तो कुछ जगहों पर लोगों को मौसम का कहर झेलना पड़ रहा है पीलीभीत में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मृत्यु हो गई अब लखनऊ मौसम विभाग ने रविवार 12 मई को भी प्रदेश में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की आसार जताई है

यहां ऑरेंज अलर्ट जारी
यूपी में 12 मई रविवार को आंधी के साथ ही गरज चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं इस दौरान खैरी, बहराइच, सीतापुर, बाराबंकी, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, अयोध्या, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीरनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, मऊ, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर, प्रतापगढ़, इटावा, आगरा, महामाया नगर और मथुरा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है

कहां कितना रहा तापमान

राजधानी लखनऊ में 4.8 डिग्री गिरावट के साथ अधिकतम तापमान शनिवार को 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हरदोई में अधिकतम तापमान 33.5 न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया कानपुर में अधिकतम तापमान 35.6 न्यूनतम 25.4 डिग्री सेल्सियस, लखीमपुर खैरी में अधिकतम तापमान 29.4 न्यूनतम 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया गोरखपुर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Back to top button