उत्तर प्रदेश

UPPSC ने निकाली नौकरियां,ऐसे करें आवेदन

UPPSC recruitment 2023: सरकारी जॉब की तलाश करने वालों के लिए अच्छा मौका है अभ्यर्थी 25 रुपये का आवेदन फॉर्म भरकर सरकारी जॉब प्राप्त कर सकते हैं ये नौकरियां यूपी लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने स्टाफ नर्स के पदों के लिए निकाली हैं कुल पदों की संख्या 2240 है इसमें 171 रिक्तियां स्टाफ नर्स (पुरुष) के पद के लिए हैं और 2069 रिक्तियां चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण विभाग उत्तर प्रदेश में स्टाफ नर्स (महिला) के पद के लिए हैं

Newsexpress24. Com uppsc 25 images 19

WhatsApp Group Join Now

बता दें कि भर्ती प्रक्रिया के भीतर औनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है आवेदन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 21 सितंबर 2023 है इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in के माध्यम से औनलाइन आवेदन कर सकते हैं आवेदन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों की उम्र 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए

UPPSC recruitment 2023: यूपीपीएससी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
यूपीपीएससी भर्ती के लिए अनारक्षित, आर्थिक कमजोर और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹125 देना होगा वहीं एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹65 है जबकि विकलांग व्यक्तियों के लिए आवेदन शुल्क केवल ₹25 निर्धारित किया गया है

UPPSC recruitment 2023: यूपीपीएससी स्टाफ नर्स भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर विजिट करें
  • यहां होमपेज पर, स्टाफ नर्स के लिए आवेदन करने के लिंक पर क्लिक करें
  • खुद का रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं
  • आवेदन फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें

Back to top button