उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विशेष शंखढाल कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

 

आगरा देश के कई मंदिरों का इतिहास काफी प्राचीन और रोचक रहा है यहां राजाओं से लेकर आज के हुक्मरान तक माथा टेकते रहे हैं इस तरह ये धार्मिक स्थल राजशाही के लोकतंत्र में बदलने की यात्रा के गवाह रहे हैं आगरा के राजा मंडी स्थित 500 वर्ष पुराना दरिया नाथ मंदिर भी उन्हीं में से एक है यहां बुधवार को नाथ संप्रदाय के राष्ट्रीय अध्यक्ष, गोरक्ष पीठाधीश्वर और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ विशेष शंखढाल कार्यक्रम में शिरकत करेंगे इस ऐतिहासिक मंदिर का संबंध मुगल बादशाह अकबर से भी जुड़ा है, जिन्होंने यहां आकर शीश नवाया थाDownload 11zon 2025 03 25t154720. 030

WhatsApp Group Join Now

चकित रह गए अकबर 

माना जाता है कि जब आगरा विशाल अकाल से जूझ रहा था, तब अकबर ने मंदिर के तत्कालीन महंत से आशीर्वाद लिया था कथाओं के अनुसार, जब अकबर मंदिर पहुंचे तो महंत दीवार पर बैठे थे और जैसे-जैसे वे आगे बढ़े, दीवार भी उनके साथ चलने लगी इस अद्भुत दृश्य को देखकर अकबर चकित रह गए

विक्रमादित्य ने की स्थापना 

इतिहासकारों के अनुसार, दरिया नाथ मंदिर की स्थापना उज्जैन के महाराजा विक्रमादित्य ने की थी, जिनके नाम पर विक्रमी संवत प्रारम्भ हुआ मंदिर में 500 वर्ष पुरानी बाबा भैरव नाथ की मूर्ति स्थापित हैयहां 300 वर्ष से अधिक पुरानी हनुमान जी की मूर्ति भी उपस्थित है बुधवार के विशेष कार्यक्रम में नाथ संप्रदाय के साधु-संत विशेष अनुष्ठान करेंगे, जिसमें योगी आदित्यनाथ लगभग एक घंटे तक हिस्सा लेंगे ये आयोजन धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण बताया जा रहा है

 

Back to top button