उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रमोशन बोर्ड ने 4543 पदों पर निकाली भर्ती, करें आवेदन

वाराणसी : उत्तर प्रदेश पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा -2025 के लिए आवदेन मांगे गए हैं यूपी पुलिस भर्ती और प्रमोशन बोर्ड (UPPRBP) ने 4543 पदों पर नियुक्ति के लिए आवदेन मांगे हैं 11 सितंबर तक इच्छुक अभ्यर्थी UPPRBP के ऑफिसियल वेबसाइट पर इसके लिए लागू कर सकते हैं इस पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को कैसे तैयारी करनी चाहिए किन बातों का ख्याल रखना चाहिए आइए जानते हैं

Download 2025 08 16t172315. 106

WhatsApp Group Join Now

वाराणसी में सरकार एग्जाम वाला (PW) कोचिंग के टीचर बृजेश सिंह बघेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश एसआई भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थी हिंदी, रीजनिंग मैथ्स में अच्छी स्कोर कर सकते हैं इसके लिए तैयारी करने जा रहें अभ्यार्थियों को 4 बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए

इन बातों का रखें ध्यान
परीक्षा की तैयारी से पहले अभ्यर्थियों को आयोग के सिलेबस को जरूर देखना चाहिए सिलेबस को अच्छे से पढ़कर और समझकर उसी के हिसाब से अपनी तैयारी प्रारम्भ करनी चाहिए क्योंकि इस परीक्षा में पूछे जानें वाले प्रश्न इन्ही सिलेबस से होते हैं सिलेबस में तय सब्जेक्ट के कितने प्रश्न पूछे जाएंगे उन सब्जेक्ट पर आपकी कमांड कैसी है ?जिस सब्जेक्ट में आप कमजोर है उसपर आपको अधिक मेहनत भी करनी चाहिए

पिछले पेपर को जरूर देखें
सिलेबस देखने के साथ ही अभ्यर्थी आयोग द्वारा आयोजित पिछले एग्जाम के प्रश्न पत्र को भी जरूर देखना चाहिए इन प्रश्न पत्र के आधार पर उन्हें ये आइडिया मिलता है कि इस परीक्षा में तय किए गए सब्जेक्ट के कैसे प्रश्न पूछे जाते हैं फिर उन्ही के आधार पर अपनी तैयारी को आगे बढ़ाना चाहिए

रिवीजन और मॉक टेस्ट है कामयाबी की कुंजी
छात्रों को रिवीजन और मॉक टेस्ट के मंत्र को जरूर अपनाना चाहिए लगातार रिवीजन और मॉक के जरिए ही अभ्यर्थी कम समय में तेजी से पेपर को सॉल्व कर सकेंगे क्योंकि किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में समय का मैनेजमेंट बहुत अहम होता है मॉक टेस्ट आपको ऑफलाइन और औनलाइन दोनो ही ढंग से देना चाहिए

शॉर्ट नोट्स पर करें फोकस
पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यार्थियों को हर सब्जेक्ट का शॉर्ट नोट्स भी जरूर बनाना चाहिए इन शॉर्ट नोट्स के जरिए आप तेजी से प्रत्येक दिन रिवीजन कर पाएंगे जिससे उस सब्जेक्ट पर आपकी कमांड भी बनेगी

 

Back to top button