उत्तर प्रदेश

जानलेवा गर्मी के बाद खुशनुमा हुआ यूपी का मौसम

आखिरकार दो महीने की जानलेवा गर्मी झेलने के बाद यूपी के लोगों को अब राहत मिलनी प्रारम्भ हो गई है पूरे यूपी में बूंदाबांदी का दौर प्रारम्भ हो गया है ठंडी हवाएं चल रही हैं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की वजह से हीट वेव का कहर भी कम हुआ है अब केवल आइसोलेटेड प्लेस पर ही हीट वेव का कहर जारी है सबसे बड़ी बात यह है कि पूरे यूपी के तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है

24 25 1718847078

WhatsApp Group Join Now

अब पूरे यूपी का अधिकतम तापमान जहां 39 डिग्री सेल्सियस से लेकर 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है, तो वहीं न्यूनतम तापमान भी 29 से 30 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है मौसम सुहावना होने की वजह से एक बार फिर सड़कों पर लोग नजर आने लगे हैं सूने पड़े हुए पार्क लोगों से गुलजार हो गए हैं लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 22 जून यानी कल शनिवार से प्रदेश में प्री मॉनसून की बारिश होने का भी पूर्वानुमान है और 25 जून तक मॉनसून प्रदेश में दस्तक दे देगा इसके बाद पूरे प्रदेश का मौसम बहुत सुहावना हो जाएगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी इस बार अच्छी बारिश होने का पूर्वानुमान है

इन जिलों में सुहावना रहेगा मौसम

लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, बलिया चुर्क, बहराइच,फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़ और बस्ती में आज से बादलों की आवाजाही लगी रहेगी अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है इन जिलों में आज बूंदाबांदी हो सकती है

ये जिले रहेंगे गर्म 

वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, आगरा और बुलंदशहर के साथ ही प्रयागराज आज पूरे यूपी में गर्म रहेंगे यहां का अधिकतम तापमान आज भी 39 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा

इन जिलों में रहेगी बादलों की आवाजाही

उरई, हमीरपुर, बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अलीगढ़ और इटावा आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई में आज तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है यहां का न्यूनतम तापमान भी 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा इन जिलों में बादलों की आवाजाही भी लगी रहेगी

Back to top button