Varanasi News: काशी में भगवान शिव के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए थाईलैंड से आया भक्त
Varanasi News: काशी भगवान शिव की नगरी है। देशभर से यहां श्रद्धालु भगवान शिव के पूजा और आराधना के लिए आते है। अब विदेशों में भी शिव भक्ति की बयार दिखाई दे रही है। थाईलैंड के रहने वाले यांत्रवी का काशी में शिव भक्ति का अनोखा रंग देखने को मिल रहा है। माथे पर त्रिपुंड लगाए ये शिव भक्त काशी के मंदिर में भगवान शिव की आराधना कर रहे है। यांत्रवी बीते 15 वर्ष से शिव भक्ति के रंग में रमे है और उन्हें सनातन धर्म बहुत प्रिय है।

सनातन धर्म से प्यार के कारण ही उन्होंने प्रयागराज में लगे महाकुंभ में 45 दिनों तक प्रवास किया और अब काशी के गलियों में उनकी शिवभक्ति दिखाई दें रही है। ॐ नमः शिवाय का मंत्र और माथे पर चंदन का त्रिपुंड लगाकर यांत्रवी पूरे वैदिक परम्परा से भगवान शिव का अभिषेक कर रहे है। दूध,गंगा जल के साथ अन्य चीजों से अभिषेक कर यांत्रवी भगवान शिव से लोक कल्याण की कामना की।
इस प्राचीन मंदिर में किया पूजन
काशी खंडोक्ट में वर्णित प्राचीन शिव मंदिर पंचमेश्वर महादेव में यांत्रवी ने यह अनुष्ठान किया है।यांत्रवी ने कहा कि उन्हें भगवान शिव में अपार आस्था है और काशी से प्रेम भी है।उन्हें यहां पॉजिटिव एनर्जी मिलती है इसलिए हर वर्ष वो थाईलैंड से यहां भगवान शिव की पूजा आराधना के लिए आते है।
विदेशियों में बढ़ा सनातन धर्म के प्रति रुचि
मंदिर के व्यवस्थाक सुनील उपाध्याय ने कहा कि महाशिवरात्रि के मौके पर थाइलैंड के यांत्रवी ने यहां रुद्राभिषेक का मन बनाया था। लेकिन भीड़ के कारण महाशिवरात्रि के बाद उन्होंने पूरे शास्त्रीय विधि विधान से भगवान शिव की पूजा की है और काशी में प्रवास किया है। अक्सर ही यांत्रवी काशी आते रहते है। गौरतलब है कि पीएम मोदी ने जिस तरह सनातन धर्म का प्रचार विदेशों में किया है उससे विदेशियों में भी सनातन धर्म के प्रति रुचि बढ़ी है जिसकी झलक महाकुंभ के साथ अब काशी में भी दिखाई दे रही है।

