उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से बदला, जानें अपडेट

वाराणसी: उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है बदलता मौसम अब मामूली ठंड का अहसास भी करा रहा है उत्तर प्रदेश के तटवर्ती जिलों में तापमान में काफी गिरावट आई है वहीं, अन्य जिलों में भी तापमान लुढ़का है हालांकि दिन के समय तीखी धूप के कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है मौसम विभाग का अनुमान है कि दिवाली के बाद उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र के कई जिलों में तापमान में और कमी आएगी हालांकि 18 अक्टूबर को मौसम में कुछ खास परिवर्तन नहीं देखा जाएगा

Untitled 641

WhatsApp Group Join Now

फिलहाल उत्तर प्रदेश में शुष्क हवाएं चल रही हैं बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आने वाले 4 से 5 दिनों से फिलहाल उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों में तापमान में कोई खास बादलाव नहीं देखा जाएगा अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1 से 1.5 डिग्री सेल्सियस के उतार चढ़ाव की आशा 22 अक्टूबर तक है

पूर्वी और पश्चिमी जिलों की रात ठंडी
यूपी के तमाम पूर्वी और पश्चिमी  जिलों की रात न्यूनतम तापमान कम होने के कारण हल्के ठंड का अहसास करा रही है, तो वहीं, दिन में खिली धूप के कारण लोगो को थोड़ी गर्मी भी लग रही है हालांकि मौसम के इस परिवर्तन ने एसी कूलर पर ब्रेक लगा दी है

पूरा उत्तर प्रदेश ग्रीन जोन में
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 18 अक्टूबर को प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश की आसार नहीं है 22 अक्टूबर तक उत्तर प्रदेश के सभी जिले फिलहाल ग्रीन जोन में है

कहां लुढ़का पारा
मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को मुजफ्फरनगर सबसे कम तापमान दर्ज किया गया इसके अतिरिक्त वाराणसी, जौनपुर, चंदौली, गाजीपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, चित्रकूट, बांदा में तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं हुआ वहीं, गोरखपुर,बस्ती, अयोध्या, रायबरेली, सुल्तानपुर, लखनऊ, मैनपुरी, इटावा,सहारनपुर में तापमान में थोड़ी गिरावट हुई है

Back to top button