उत्तर प्रदेश

यूपी में बिगड़ने वाला है मौसम, 40 KM की रफ्तार से चलेंगी आधीं

यूपी में मौसम बिगड़ने वाला है. घर से निकलने से पहले अपने शहर के मौसम की जानकारी अपडेट कर लें. मौसम विभाग ने आनें वाले सात और आठ मई को प्रदेश के विभिन्न अंचलों में आंधी बारिश के आसार जताए हैं. आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार सात मई को पूर्वी यूपी में भिन्न-भिन्न स्थानों पर गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान है. जबकि पश्चिमी अंचल में एक या दो स्थानों पर बारिश होने या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं.

Newsexpress24. Com up weather update 40 km download 17

WhatsApp Group Join Now

आठ मई को पूर्वी यूपी में भिन्न-भिन्न स्थानों पर बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर बारिश होने या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं. मौसम में यह परिवर्तन उत्तर पश्चिमी राजस्थान और आसपास केन्द्रित एक चक्रवातीय दबाव तथा एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आएगा. मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों के दरम्यान प्रदेश में दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होने और उसके बाद अगले तीन दिनों तक दो से तीन डिग्री की गिरावट के आसार हैं. शनिवार को प्रदेश प्रयागराज तथा मथुरा वृंदावन में सबसे अधिक दिन का तापमान क्रमश: 43-43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि बागपत और झांसी में यह 42-42 डिग्री सेल्सियस रहा.बरेली में मौसम ने शनिवार को कई रूप दिखाए. सुबह आसमान में बादल छाए रहे और काफी हद तक गर्मी से भी राहत रही. लेकिन दोपहर होते-होते मौसम फिर पुराने तेवर में वापस आ गया. कड़ी धूप से तापमान बढ़ा और गर्मी से लोग परेशान हो गए. पहले 5 मई से बूंदाबादी के आसार जताए जा रहे थे लेकिन अब बादल छंटने की वजह से तीन दिन बाद ही मौसम में परिवर्तन का अनुमान है. शनिवार की रात काफी गर्म रही और तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक हो गया. हालांकि सुबह आसमान में बादल होने की वजह से धूप नहीं निकली और मामूली हवाएं चलने की वजह से गर्मी थोड़ा कम हुई, लेकिन 11 बजे के बाद अचानक बादल छंट गए और कड़ी धूप के चलते गर्मी बढ़ गई. शाम तक धूप के चलते गर्मी का असर बना रहा. मौसम विभाग का अनुमान है कि 7 मई से बादल छा सकते हैं और कई इलाकों में मामूली बारिश या बूंदाबादी भी हो सकती है.

खीरी में गर्मी ने दिखाए तेवर

लखीमपुर खीरी जिले में शनिवार दोपहर तक बदले मौसम से गर्म हवाओं से लोगों को आराम मिला. दिन चढ़ते ही आसमान से बादल छटने से तेज धूप निकल आई. वही सुबह से बाजारों में बनी रौनक दिन होते ही फीकी पड़ गई. मौसम के जानकारों की माने तो अगले दो दिनों में जिले में बारिश के आसार है. यदि बारिश हुई तो मौसम में परिवर्तन आएगा. बदले हुए मौसम से लोगों को गर्मी से कुछ हद तक निजात मिलेगी. किसानों का बोलना है कि गेहूं की फसल को छोड़कर अन्य फसलों के लिए इस समय पानी गिरना लाभ वाला साबित होगा. वही मौसम के परिवर्तन पर डॉक्टरों का बोलना है कि यदि बारिश होती है. तो ऐसे में बदले मौसम में बच्चे बूढ़ों को काफी सावधान रहने की आवश्यकता है. इस तरह बीच-बीच में होने वाले मौसम के परिवर्तन से लोगों में वायरल फीवर, डायरिया जैसी बीमारियां अधिक होती है. मौसम के परिवर्तन में खास कर बच्चें बूढ़ों पर ध्यान देने की आवश्यकता है.

Back to top button