उत्तर प्रदेश

यूपी में मौसम ने ली करवट होने वाली है बारिश, बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग की चेतावनी

नवंबर के अंत में एक बार फिर यूपी का मौसम करवट लेने जा रहा है प्रदेश में 27 नवंबर को बारिश होने का पूर्वानुमान लखनऊ मौसम केंद्र ने जारी किया है यह बारिश पूरे यूपी में होगी जिससे तापमान में भारी गिरावट होगी और ठंड बढ़ेगी लखनऊ मौसम केंद्र के अनुसार 27 नवंबर दिन सोमवार को पूरे प्रदेश में बारिश होने का पूर्वानुमान है लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने कहा कि 27 तारीख को प्रदेश के सभी जिलों में कहीं मामूली तो कहीं तेज बारिश होने का पूर्वानुमान है

Newsexpress24. Com rainfall788787876 sixteen nine 11zon

WhatsApp Group Join Now

इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि लखनऊ में भी दो दिन बहुत भारी रहने वाले हैं, यह दो दिन 26 और 27 नवंबर के होंगे क्योंकि 26 और 27 नवंबर को लखनऊ में पूरा दिन धूप नहीं निकलेगी और बादल छाए रहेंगे इसका असर यह होगा कि तापमान गिरेगा, ठंड बढ़ेगी और लोगों को शीत लहर का भी एहसास होने लगेगा अभी तक शीतलहर केवल रात में ही चल रही है, जिससे ठंड काफी बढ़ चुकी है उन्होंने कहा कि बारिश के बाद कोहरा भी पूरे प्रदेश में देखने के लिए मिलेगा

इतना गिरा तापमान

वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने कहा कि प्रदेश में इन दिनों अधिकतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच सभी जिलों में चल रहा है जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस लेकर 11 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच चुका है रात के समय सबसे अधिक सर्दी का एहसास लोगों को हो रहा है उन्होंने कहा कि नवंबर समाप्त होते तक सर्दी और कोहरे का पूरा असर प्रदेश में देखने के लिए मिलेगा

आज आपके जिले का तापमान

लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार लखनऊ का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा वहीं बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, इटावा, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से लेकर 12 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा जबकि इन जिलों का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से लेकर 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से लेकर 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, वहीं अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से लेकर 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है वहीं आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है

Back to top button