उत्तर प्रदेश

यूपी में बदला मौसम का मिजाज,आज ऐसा रहेगा तापमान

अंजलि सिंह राजपूत, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम पल-पल करवट ले रहा है, जहां रविवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश में भारी बारिश का आलम था तो वहीं अब एक बार फिर से तापमान चढ़ेगा लोगों को गर्मी का एहसास भी होगा गुरुवार को लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में धूप रहेगी तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी भी हो सकती हैयानी धूप के साथ उमस से लोगों को कठिनाई झेलनी पड़ेगी

Newsexpress24. Com 19 06 2023 punjab weather 23445418

WhatsApp Group Join Now

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश की माने तो मौसम केंद्र की ओर से पहले जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार सितंबर के महीने में अधिकतम तापमान अपने सामान्य डिग्री सेल्सियस से एक से दो डिग्री अधिक रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया था उसी के अनुसार सितंबर के महीने में उतार चढ़ाव जारी रहेगा हालांकि बहुत अधिक तापमान नहीं बढ़ेगा एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है

इसके अतिरिक्त पूरे प्रदेश में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी कहीं-कहीं पर बूंदाबांदी भी हो सकती है, लेकिन मौसम अब इसी तरह एक से दो दिन स्थिर रहेगा

आज ऐसा रहेगा तापमान
लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है बाराबंकी, हरदोई, कानपुर, इटावा, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, वाराणसी, बलिया, चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से लेकर 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से लेकर 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता हैफतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, अयोध्या, फुरसतगंज, गाजीपुर और फतेहगढ़ में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से लेकर 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है इन जिलों का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस लेकर 27 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा

बस्ती, झांसी, उरई, हमीरपुर, बरेली शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से लेकर 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि यहां का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से लेकर 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है इसके अतिरिक्त मथुरा, चित्रकूट, हाथरस, आजमगढ़, गोंडा में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से लेकर 35 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान है जबकि इन जिलों का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है

गाजियाबाद, हापुड़ और नोएडा की बात करें तो इन जिलों का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है

Back to top button