उत्तर प्रदेश

बरेली से इटावा तक आज ऐसा रहेगा मौसम

लखनऊ:जैसे-जैसे दिसंबर आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे सर्दी भी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है यही वजह है कि पूरे प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया है वहीं नए वर्ष से पहले दो डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान जाने का पूर्वानुमान लखनऊ मौसम केंद्र ने जारी किया है यही नहीं पूरा आधा प्रदेश शीत लहर की चपेट में आ चुका है सर्द हवाएं लोगों को कड़ाके की सर्दी का एहसास कर रही हैं वहीं रात और सुबह के समय घना कोहरा होने की वजह से विजिबिलिटी ना के बराबर होने के चलते यूपी में अनेक फ्लाइट और ट्रेन तक प्रभावित हो रही हैं यही नहीं रात में यात्रा करने से भी अब लोग बच रहे हैं

Newsexpress24. Com 4c download

WhatsApp Group Join Now

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने कहा कि पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान बरेली में चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि बहराइच में 8, शाहजहांपुर में 9, गाजीपुर में 10, लखनऊ में 9 और सुल्तानपुर में भी न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है

रात में यात्रा करने से बचें

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने कहा कि सुबह और रात में घना कोहरा होने की वजह से विजिबिलिटी ना के बराबर हो रही है ऐसे में लोगों को रात में यात्रा करने से बचना चाहिए खास करके जो अपनी चार पहिया या दो पहिया से यात्रा करते हैं उन्हें बचना चाहिए

आज आपके जिले का तापमान

लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार लखनऊ का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा वहीं बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से लेकर 9 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा जबकि इन जिलों का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से लेकर 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से लेकर 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, वहीं अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से लेकर 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा

बरेली से इटावा तक ऐसा रहेगा मौसम

बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 5 से 4 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है

नोएडा और गाजियाबाद का मौसम

आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है

Back to top button