फर्रुखाबाद में वर्षों पुरानी रामलीला का गणेश पूजन के साथ हुआ शुभारंभ
फर्रुखाबाद के कंपिल कस्बे में बुधवार रात सालों पुरानी रामलीला का गणेश पूजन के साथ शुरुआत हुआ. शुरुआत से पहले गणमान्य लोगों ने भगवान गणेश का तिलक कर आरती उतारी और विधि-विधान से पूजन किया. देर शाम मंदिर में हवन और गाय की पूजा के बाद भगवान गणेश की सांझी के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई.

किशोरों की टोली हाथों में भगवान के ध्वज लेकर सबसे आगे चल रही थी. शोभायात्रा गंगा रोड से होकर रामेश्वर नाथ मंदिर पहुंची और फिर रामलीला ग्राउंड पर संपन्न हुई. गंगा रोड पर रावेज खान बंटी समेत अन्य लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया.
गणमान्य लोगों ने किया मंचन का शुभारंभ
रामलीला ग्राउंड पर पूर्व चेयरमैन उपेंद्र दत्त शर्मा, संतोष पाठक, व्यापारी नेता नरेश चंद्र पालीवाल, पूर्व बार अध्यक्ष राघव चंद्र शुक्ला, कृपा शंकर सैनी, रवि पाठक और डाक्टर संत कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर रात्रि कालीन मंचन की आरंभ की. कंपिल की यह रामलीला जन योगदान से संचालित होती है और अध्यक्ष और कमेटी का चुनाव सर्वसम्मति से किया जाता है.
वृंदावन से आए कलाकार, दिन में होगी रासलीला
रामलीला कमेटी अध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने कहा कि वृंदावन से आए कलाकार 15 दिन तक रामलीला का मंचन करेंगे. दिन के समय रासलीला भी प्रस्तुत की जाएगी. उन्होंने लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर लीला का आनंद लें.
बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
शुभारंभ मौके पर महामंत्री कुलदीप सैनी, उपाध्यक्ष नन्हे राठौर, कोषाध्यक्ष ऋषभ गुप्ता, बीजेपी नेता किशनू चतुर्वेदी, चंचल दुबे, नितिन मिश्रा, विनायक तिवारी, बबलू सैनी, रामेत राजपूत, गुड्डन सक्सेना, राजू बाथम (पूर्व सभासद), सुमित श्रीवास्तव, लालन मिश्रा, अमित सक्सेना, महावीर यादव, सुधीर शाक्य, सुनील शाक्य, दिग्वेश राठौर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे.

