उत्तर प्रदेश

योगी सरकार जल्द बड़ी सेतु परियोजनाओं पर कार्य करेगी शुरू

लखनऊ, 24 जून ). यूपी में उत्तम कनेक्टिविटी के मानकों को स्थापित कर रही योगी गवर्नमेंट लाखों लोगों को लाभान्वित करने के लिए जल्द ही बड़ी सेतु परियोजनाओं पर कार्य प्रारम्भ करने जा रही है. मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर बलरामपुर जिले में स्थित देवीपाटन मंदिर के नजदीक 2 लेन तथा कानपुर में 4 लेन युक्त रेल ओवरहेड ब्रिज (आरओबी) का निर्माण किया जाएगा.

Download 2025 06 25t163445. 916

WhatsApp Group Join Now

इसके साथ ही, कानपुर से उन्नाव (शुक्लागंज) की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए गंगा नदी पर संपर्क मार्गों से युक्त नए फोरलेन ब्रिज के निर्माण की प्रक्रिया भी जल्द प्रारम्भ होने जा रही है. इन तीनों ही परियोजनाओं को पूरा करने का खाका यूपी राज्य सेतु निगम लिमिटेड ने तैयार कर लिया है.

इन तीनों परियोजनाओं से जुड़े निर्माण कार्यों को पूरा करने के लिए 2 साल की समयावधि तय की गई है तथा इन्हें इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) मोड में पूरा किए जाने की तैयारी है.

उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड द्वारा तैयार की गई कार्ययोजना के अनुसार, देवीपाटन मंदिर के नजदीक तुलसीपुर-गोंडा रेल सेक्शन पर 57 करोड़ रुपए से अधिक खर्च कर लगभग 629 मीटर लंबे रेल ओवरहेड ब्रिज का निर्माण किया जाएगा. वहीं, 151 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से कानपुर में फोरलेन आरओबी का निर्माण होगा. इसके साथ ही जीटी रोड पर फोरलेन फ्लाईओवर तथा घंटाघर के नजदीक 2 लेन का फ्लाईओवर बनेगा. जबकि, गंगा नदी पर 163 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से नया फोरलेन ब्रिज बनेगा. यह दोनों तरफ से ही संपर्क मार्ग से युक्त होगा और पुराने क्षतिग्रस्त पुल से 50 मीटर दूरी पर (अपस्ट्रीम दिशा में) स्थित होगा. इस प्रकार, इन तीनों ही कार्यों को पूरा करने के लिए 372 करोड़ से अधिक रुपए खर्च किए जाएंगे.

कार्ययोजना में जिन परियोजनाओं को पूरा किए जाने का खाका तैयार किया गया है, उसके जरिए विशेष तौर पर कानपुर में कनेक्टिविटी बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त होगा. प्रक्रिया के भीतर फोरलेन आरओबी का निर्माण कानपुर सेंट्रल-रावतपुर-अनवरगंज रेल सेक्शन पर होगा. इससे कनेक्टिविटी में व्यापक सुधार में सहायता मिलेगी. वहीं, जीटी रोड पर फोरलेन फ्लाईओवर तथा घंटाघर रोड पर टू लेन फ्लाईओवर का निर्माण भी शहरी कनेक्टिविटी के लिहाज से बहुत जरूरी सिद्ध होगा. घंटाघर रोड पर टू लेन फ्लाईओवर का निर्माण लेवल क्रॉसिंग-2 (जरीब चौकी के समीप) होगा.

इसके साथ ही गंगा नदी में पुराने कानपुर-शुक्लागंज के क्षतिग्रस्त पुल के नजदीक ही नए फोरलेन पुल के निर्माण की योजना है. यह पुराने क्षतिग्रस्त पुल से 50 मीटर बाईं ओर (अपस्ट्रीम) बनेगा. इससे कानपुर और शुक्लागंज की रोड कनेक्टिविटी में व्यापक सुधार होगा, जिससे ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं से निजात मिलेगी. कानपुर से जुड़ी इन सभी परियोजनाओं को कुल 315 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से पूरा किया जाएगा. इन्हें भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए पूर्ण किया जाएगा.

बलरामपुर जिले के तुलसीपुर स्थित देवीपाटन मंदिर के नजदीक लगभग 629 मीटर लंबे आरओबी पुल के निर्माण की तैयारी है. इस सेतु का निर्माण क्रॉसिंग नंबर 123ए के निकट तुलसीपुर-गोण्डा-तुलसीपुर रेल खंड पर किया जाएगा. यह सेतु टू लेन होगा और इसका निर्माण पूरा होने से धाम की कनेक्टिविटी में व्यापक सुधार होगा, जिसका फायदा साधारण नागरिकों समेत यहां आने वाले श्रद्धालुओं को भी मिलेगा.

 

Back to top button