Uncategorized

पैरालिंपिक में भारत ने किया अब तक का सबसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

शरद कुमार ने हाई जंप इवेंट में सिल्वर मेडल जीता.पेरिस पैरालिंपिक का आज सातवां दिन है. भारतीय खिलाड़ी आज एथलेटिक्स, शूटिंग और आर्चरी समेत कई खेलों में हिस्सा लेंगे.भारत ने अब तक 20 मेडल जीत लिए हैं. यह पैरा गेम्स के इतिहास में हिंदुस्तान का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. भारतीय खिलाड़ियों ने छठे दिन मंगलवार को 5 मेडल जीते. सभी एथलेटिक्स में आए.

Sundar and sharad

WhatsApp Group Join Now

विमेंस 400 मीटर में सबसे पहले दीप्ति जीवांजी ने ब्रॉन्ज जीता. फिर मेंस की एफ-46 कैटेगरी के जैवलिन थ्रो इवेंट में अजीत सिंह ने सिल्वर और सुंदर सिंह गुर्जर ने ब्रॉन्ज मेडल दिलाया.

वहीं मेंस टी-42 कैटेगरी के हाई जंप इवेंट में शरद कुमार ने सिल्वर और मरियप्पन थांगावेलु ने ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया. हाई जंप में अमेरिका के ईजरा फ्रेच और जैवलिन थ्रो में क्यूबा के गुलेर्मो गोन्जालेज ने गोल्ड मेडल जीता. हाई जंप में हिंदुस्तान के शैलेश कुमार चौथे जगह पर रहे, जबकि जैवलिन थ्रो में रिंकू ने पांचवें नंबर पर फिनिश किया.

भारत मेडल टैली में 17वें नंबर पर
भारत अब तक 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है. 20 मेडल जीतकर हिंदुस्तान फिलहाल 17वें नंबर पर है. चीन पहले, ब्रिटेन दूसरे और अमेरिका तीसरे नंबर पर है. भारतीय प्लेयर्स ने टोक्यो पैरालिंपिक में 19 मेडल जीते थे.

जैवलिन थ्रो में गोल्ड जीतने से चूके
मेंस एफ-46 कैटेगरी में हिंदुस्तान के सुंदर सिंह गुर्जर के नाम 68.60 मीटर दूर जैवलिन फेंकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है. वह 64.96 मीटर दूर ही भाला फेंक सके, जिस कारण उन्हें ब्रॉन्ज मेडल मिला. जबकि अजीत सिंह ने 65.62 मीटर दूर जैवलिन फेंक कर सिल्वर अपने नाम किया.

क्यूबा के गुलेर्मो गोन्जालेज ने दूसरे अटेम्प्ट में 66.14 मीटर का थ्रो फेंककर गोल्ड मेडल जीता. हिंदुस्तान के ही रिंकू अंतिम अटेम्प्ट में 61.58 मीटर का बेस्ट थ्रो फेंक कर पांचवें नंबर पर रहे. F-46 कैटेगरी में वे एथलीट्स आते हैं, जिनका एक हाथ नहीं होता या जिनका एक हाथ काम नहीं कर रहा होता.अजीत सिंह ने जैवलिन थ्रो में हिंदुस्तान को सिल्वर मेडल दिलाया.

हाई जंप में 2 मेडल जीते
टी-42 और 63 कैटेगरी के हाई जंप में शरद कुमार ने 1.88 मीटर जंप कर सिल्वर मेडल जीता. जबकि मरियप्पन थांगावेलु ने 1.85 मीटर का जंप कर तीसरा जगह हासिल किया. अमेरिका के ईजरा फ्रेच 1.94 मीटर जंप कर पहले नंबर पर रहे.

इवेंट में हिंदुस्तान के ही शैलेश कुमार 1.85 मीटर के बेस्ट जंप के साथ चौथे नंबर पर रहे. हिंदुस्तान के तीनों एथलीट्स टी-42 कैटेगरी के हैं. इनमें वे एथलीट्स आते हैं, जिनका एक पैर टूटा हुआ रहता है या वे जिन्हें एक पैर से चलने या दौड़ने में परेशानी होती है.शरद कुमार (दाएं) ने 1.88 मीटर और जंप मरियप्पन थांगावेलु ने 1.85 मीटर का जंप किया.

दीप्ति जीवांजी ने दिलाया ब्रॉन्ज मेडल
विमेंस टी-20 कैटेगरी की 400 मीटर रेस में दीप्ति जीवांजी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता. उन्होंने 55.82 सेकेंड में रेस पूरी की. यूक्रेन की यूलिया शुलियार ने 55.16 सेकेंड टाइम के साथ गोल्ड जीता. जबकि तुर्किये की ऐसल ओन्डेर ने 55.23 सेकेंड में रेस पूरी कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया.

दीप्ति पैरालिंपिक गेम्स के ट्रैक इवेंट में मेडल जीतने वाली हिंदुस्तान की दूसरी ही एथलीट बनीं. उनसे पहले प्रीति पाल ने टी-35 कैटेगरी की 100 मीटर और 200 मीटर रेस में इसी पैरालिंपिक में 2 ब्रॉन्ज मेडल दिलाए थे. आज अवनी लेखरा 50 मीटर शूटिंग में मेडल जीतने से चूक गईं

Back to top button