Uncategorized

जानें, किन आंकड़ों के साथ बंद हुआ शेयर बाजार…

Share Market Closing 23rd January, 2025: भारतीय शेयर बाजार आज काफी उतार-चढ़ाव के बाद हल्की बढ़त लेकर बंद हुए. बाजार ने आज एकदम फ्लैट आरंभ की थी, जिसके बाद से ही इसमें काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलने लगा. अंत में, बीएसई सेंसेक्स आज 115.39 अंकों (0.15%) की बढ़त के साथ 76,520.38 अंकों पर बंद हुआ. जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 भी 50.00 अंकों की तेजी के साथ 23,205.35 अंकों पर बंद हुआ. गौरतलब है कि बुधवार को भी बाजार हरे निशान में बंद हुआ था. कल सेंसेक्स 566.63 अंकों के उछाल के साथ 76,404.99 अंकों पर और निफ्टी 130.70 अंकों की तेजी के साथ 23,155.35 अंकों पर बंद हुआ था.

203084 bse graphic1200x900

WhatsApp Group Join Now

अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में जबरदस्त तेजी

 

सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से 18 कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर हरे निशान में बंद हुए जबकि बाकी की 12 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए. निफ्टी 50 की 50 में से 30 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में और बाकी की 20 कंपनियों के शेयर हानि के साथ लाल निशान में बंद हुए. आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर सबसे अधिक 6.81 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए जबकि कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर सबसे अधिक 1.18 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए.

गुरुवार को इन शेयरों में दिखी तेजी

इनके अलावा, सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल जोमैटो के शेयर 2.52 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.03 प्रतिशत, सनफार्मा 2.01 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.86 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 1.29 प्रतिशत, टाइटन 1.23 प्रतिशत, टाटा स्टील 1.20 प्रतिशत, आईटीसी 0.72 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.64 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.61 प्रतिशत, इंफोसिस 0.44 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.43 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.41 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.40 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.26 फीसदी और बजाज फिनसर्व के शेयर 0.03 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए.

नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए इन कंपनियों के शेयर

आज एचसीएल टेक के शेयर 1.06 पर्सेंट, पावरग्रिड 0.99 पर्सेंट, एसबीआई 0.97 पर्सेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.92 पर्सेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.68 पर्सेंट, नेस्ले इण्डिया 0.47 पर्सेंट, एक्सिस बैंक 0.46 पर्सेंट, लार्सन एंड टुब्रो 0.37 पर्सेंट, टीसीएस 0.26 पर्सेंट, इंडसइंड बैंक 0.16 पर्सेंट, मारुति सुजुकी 0.14 पर्सेंट और एचडीएफसी बैंक के शेयर 0.02 पर्सेंट की गिरावट के साथ बंद हुए.

Back to top button