उत्तराखण्ड

इन पदों पर आवेदन करने का मिला एक और मौका, फटाफट भरें फॉर्म

Uttarakhand Police SI Recruitment 2024: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड पुलिस सब-इंस्पेक्टर, फायर स्टेशन सेकेंड ऑफिसर और प्लाटून कमांडर -पुरुष (पीएसी/आईआरबी) पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की तारीख को आगे बढ़ा दिया है, वे उम्मीदवार जो आवेदन करने से चूक गए थे. आयोग ने उन्हें दोबारा मौका दिया है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. जारी अधिसूचना के मुताबिक, आवेदन की आखिरी तिथि 22 मार्च (रात 11:59 बजे) 2024 है. उम्मीदवार तय सीमा के भीतर आवेदन कर दें. पुराने कार्यक्रम के अनुसार, उत्तराखंड एसआई भर्ती के लिए औनलाइन आवेदन करने की तारीख 31 जनवरी से 20 फरवरी, 2024 तक था.

Newsexpress24. Com ukpsc je admit card 1650624623 11zon
WhatsApp Group Join Now

Uttarakhand Police SI Recruitment 2024: इतने पदों पर होगी भर्ती 
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग का लक्ष्य इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 222 रिक्तियों को भरना है, वे इस प्रकार है:
पुलिस सब-इंस्पेक्टर- 108
फायर स्टेशन सेकेंड ऑफिसर- 24
प्लाटून कमांडर- 89

ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाएं
होमपेज पर मौजूद उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, ” online Application For Under The Home Department Sub Inspector (Civil Police/Intelligence), Fire Station Second Officer And Platoon Commander, Male (PAC/IRB) Exam- 2024″
उसके बाद अपना पंजीकरण करें और आवेदन पत्र भरें
जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके फॉर्म सबमिट करें
आगे की जरूरत के लिए आवेदन फॉर्म का एक प्रिंटआउट ले लें.

Back to top button