उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में समूह ‘ग’ के अंतर्गत हेल्थ वर्कर के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) की ओर से चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तराखंड में समूह ‘ग’ के भीतर हेल्थ वर्कर (महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता) के पदों पर भर्ती निकली है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ukmssb.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

Newsexpress24. Com 391 42 69 85b60f682d7dee8e53dcc09e81dcb0c51707139799967349 original 11zon

WhatsApp Group Join Now

वैकेंसी डिटेल्स :

  • अनुसूचित जाति : 17 पद
  • अनुसूचित जनजति : 11 पद
  • अन्य पिछड़ा वर्ग : 26 पद
  • आर्थिक रूप से कमजोर : 38 पद
  • अनारक्षित : 299 पद
  • कुल पदों की संख्या : 391

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

उम्मीदवारों ने बेसिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) प्रशिक्षण कोर्स (जिसमें 6 माह का प्रसव प्रशिक्षण शामिल है) पूरा किया हो. इसके साथ ही उत्तराखंड नर्सेस एंड मिडवाइफ काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए.

आयु सीमा :

उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम 42 साल होनी चाहिए. ऊपरी उम्र में आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी. उम्र की गिनती 1 जुलाई 2023 को ध्यान में रखकर की जाएगी.

फीस :

  • सामान्य, ओबीसी : 300 रुपए
  • एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस,पीडब्ल्यूडी : 150 रुपए

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • उम्मीदवार का सिलेक्शन बेसिक हेल्थ वर्कर (महिला) प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में मिले अंकों के आधार पर बोर्ड द्वारा तैयार की गई मेरिट लिस्ट से होगा.
  • अंकों में समानता की स्थिति में, अधिक उम्र वाले उम्मीदवारों को छोटे उम्मीदवारों से ऊपर रखा जाएगा.
  • बराबरी की स्थिति में उम्मीदवारों को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में रखा जाएगा.

सैलरी :

21,700 – 69,100 रुपए प्रति माह.

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट ukmssb.org पर जाएं.
  • रिक्रूटमेंट बटन पर क्लिक करें.
  • स्वास्थ्य कार्यकर्ता पदों के लिए अप्लाय टैब पर क्लिक करें.
  • फॉर्म भरकर सबमिट करने पर एक यूनिक नंबर जनरेट होगा.
  • फीस का भुगतान करें (जहां लागू हो)
  • आगे की आवश्यकता के लिए फीस डाउनलोड करें.
  • इसका प्रिंट आउट लेकर रखें.

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

ऑनलाइन आवेदन लिंक

Back to top button