राजधानी में टूटा गर्मी का नौ साल का रिकॉर्ड, 35 के पार पहुंचा पारा
उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के साथ दून में भी आज (सोमवार को) मौसम बदलने के आसार हैं. मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ मामूली बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.उत्तराखंड में गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है. रविवार को राजधानी दून के तापमान ने अपना नौ वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया. दिन में गर्म हवाएं चलने से रात के न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज किया जा रहा है. दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री बढ़ने के साथ 35.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इससे पहले 2015 में इसी दिन अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.
भले ही पश्चिमी विक्षोभ के चलते बीते कुछ दिनों से उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मौसम बदलने से गर्मी का अहसास कम हो रहा है. लेकिन, मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने से गर्मी सताने लगी है. आलम यह है कि दिन के समय गर्म हवाएं चलने से बाहर निकलना कठिन होने लगा है. चिलचिलाती हुई धूप जमकर परेशान कर रही है. दूनवासी महत्वपूर्ण होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं. सड़कों पर महिलाएं बच्चों को ढकती दिख रही हैं तो अन्य लोग भी गर्मी बचने के व्यवस्था करके ही बाहर निकल रहे हैं.
देहरादून 35.1 19
पंतनगर 35.8 18.2
मुक्तेश्वर 23.5 10.2
नई टिहरी 25.4 12.4

