उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में AIIMS परीक्षा में नकल कराते 2 डाॅक्टरों समेत 5 लोग हुए गिरफ्तार

AIIMS द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर एमडी परीक्षा का आयोजन किया गया था. इस परीक्षा में नकल कराते 5 लोगों को पुलिस ने पकड़ा है जिसमें ऋषिकेश एम्स के 2 डाॅक्टर भी शामिल हैं. डाॅक्टर पर एमडी परीक्षा के पेपर को साॅल्व कराने का इल्जाम है.

Newsexpress24. Com download 20 9

WhatsApp Group Join Now

मामले में अधिक जानकारी देते हुए एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि परीक्षा में पास कराने के एवज में परीक्षार्थियों 50 लाख रुपए की डील हुई थी. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन टैबलेट, तीन मोबाइल, एक टाटा सफारी कार बरामद की है. पकड़े गए आरोपियों में अजीत पुत्र सतीवर सिंह हरियाणा, अमन शिवाच पुत्र अर्जुन हरियाणा, वैभव कश्यप पुत्र संजीव कश्यप पंजाब, विजुल गौरा पुत्र गोविंद लाल हरियाणा और जयंत पुत्र प्रकाश हरियाणा हैं.

टेलीग्राम के जरिए करवाई जा रही थी नकल

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने कहा कि आज सुबह 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित हुई परीक्षा में गर्वमेंट डिग्री काॅलेज कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश में परीक्षा दे रहे 3 परीक्षार्थियों को नकल कराई जा रही थी. परीक्षा केंद्र में बैठे परीक्षार्थी उन्हें मोबाइल से प्रश्न पत्रों की फोटो खींचकर टेलीग्राम के जरिए भेज रहे थे. प्रश्नों के उतर टेलीग्राम पर बनाए गए ग्रुप के जरिए परीक्षार्थियों को भेजे जा रहे थे.

पास कराने के लिए लिया जाता है मोटा पैसा

आरोपियों द्वारा प्रत्येक परीक्षार्थी परीक्षा में पास कराने के लिए 50 रुपए लिए गए थे. इसमें से कुछ पैसे अपने साथ काम करने वाले लोगों को दिए जाने थे. वहीं डाॅक्टरों को परीक्षा का पेपर हल कराने के लिए 2-2 लाख रुपए दिए जाने थे. मुख्य आरोपी अजीत ने कहा कि उसकी तीन लैब है जिसके माध्यम से वह परीक्षा में परीक्षार्थियों को पास कराने के लिए मोटा पैसा लेता है.

Back to top button