उत्तराखण्ड
आगामी अक्तूबर से केदारनाथ रोपवे का शुरू हो जाएगा निर्माण कार्य
आगामी अक्तूबर से केदारनाथ रोपवे का निर्माण कार्य प्रारम्भ हो जाएगा. रोपवे निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया इस माह 19 तारीख तक पूरी हो जाएगी. इसके बाद डिजाइन सहित अन्य औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी. 13 किमी लंबे रोपवे का कार्य दो चरणों में किया जाएगा, जिसमें पहले चरण में गौरीकुंड से केदारनाथ तक 9.7 किमी निर्माण किया जाएगा.

WhatsApp Group
Join Now
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल केदारनाथ रोपवे निर्माण को केंद्रीय कैबिनेट की स्वीकृति मिलने के बाद अन्य कार्रवाई भी तेज हो गई है. पीएम ने केदारनाथ पहुंचकर 21 अक्तूबर 2022 को इस रोपवे का शिलान्यास किया था. इस महत्वाकांक्षी परियोजना के बनने से केदारनाथ यात्रा सरल और सुलभ हो जाएगी. रोपवे बनने से गौरीकुंड से केदारनाथ की दूरी केवल 30 मिनट में पूरी हो जाएगी. शुरुआती समय में एक घंटे में 1800 यात्री गौरीकुंड से केदारनाथ पहुंच सकेंगे. बाद में रोपवे से प्रति घंटा 3500 यात्री केदारनाथ पहुंच सकेंगे.

