उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में हज यात्रियों को एक बार फिर से मिली बड़ी राहत
उत्तराखंड राज्य हज समिति की ओर से हज यात्रियों को एक बार फिर से बड़ी राहत दी गई है. समिति ने चयनित आवेदकों के लिए दूसरी किस्त जमा कराने की तिथि बढ़ाकर छह जनवरी कर दी है.उत्तराखंड राज्य हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद की ओर से अधिशासी अधिकारी मोहम्मद मीशम ने बताया, चयनित हज आवेदकों को दूसरी किस्त 1.42 लाख रुपये जमा करने का 30 दिसंबर तक का समय दिया गया था.

WhatsApp Group
Join Now

