उत्तराखण्ड

हिमाचल प्रदेश: 18 से 24 के बीच में है बारिश होने की उम्मीद

 हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसून में बारिश लगभग 41 प्रतिशत से नीचे दर्ज की गई है. प्रदेश के सभी जिलों में बरसात समान्य से नीचे चल रही है. ऐसे में अब मौसम विज्ञान केंद्र ने 18 से 24 जुलाई के बीच प्रदेश भर में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है, जिससे प्रदेशवासियों की आशा बढ़ी है.

Rain 14

WhatsApp Group Join Now

 

शिमला मौसम विज्ञान केंद्र में मौसम वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने कहा कि बीते 24 घंटे में हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा उन बिलासपुर में मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई है. इसके अतिरिक्त भी 24 घंटे के दौरान धर्मशाला में वेरी हेवी रेनफॉल दर्ज किया गया है.
उन्होंने कहा कि 18 तारीख से 24 तारीख के बीच हिमाचल प्रदेश में मानसून के एक्टिव दिखाने का अनुमान है.
उन्होंने कहा कि इस दौरान प्रदेश भर में हलकी से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की जाएगी. वहीं इस स्पेल के दौरान जिला चंबा कांगड़ा मंडी सिरमौर सोलन जिला के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने का भी पूर्व अनुमान है.
वहीं प्रदेश भर में मानसून की अब तक की स्थिति देखें तो प्रदेश में मानसून अभी तक सामान्य से नीचे चल रहा है.
मौसम वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने कहा कि इस बार मानसून में अब तक सामान्य से 41 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है. हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में बारिश कम दर्ज की गई है. वहीं जुलाई महीने में केवल मंडी और कांगड़ा में सामान्य बारिश दर्ज की गई है इसके अतिरिक्त बाकी सभी जिलों में मानसून कमजोर नजर आया है.

Back to top button