उत्तराखण्ड

ऋषिकेश का डरावना वीडियो वायरल, हवा में उड़ी रिवर राफ्टिंग

Rishikesh Viral Video :  देश के अधिकांश राज्य भयंकर गर्मी की चपेट हैं. गर्मी से छुटकारा पाने और थोड़ी राहत के लिए लग पहाड़ी इलाकों का रुख कर रहे हैं जहां तापमान कम है. ऐसे में यूपी के लोगों की पहली पसंद उत्तराखंड के कई जिले हैं. ऋषिकेश में बड़ी संख्या में पर्यटक और तीर्थयात्री पहुंचते हैं. इसी बीच ऋषिकेश का एक डरावना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गंगा नदी में रिवर राफ्टिंग की राफ्ट हवा में उड़ गई.

https://x.com/TaviJournalist/status/1803713097078555074

Download 12 11zon

WhatsApp Group Join Now

बयाया गया कि मुद्दा 19 जून का है, जब प्रदेश के कई जिले में आंधी आई थी. अचानक आई आंधी का असर गंगा नदी में वाटर राफ्टिंग कर रहे लोगों पर भी पड़ा. धूलभरी आंधी की वजह पर्यटक परेशान हो गए, वहीं हवा इतनी तेजी थी कि राफ्ट हवा में उड़ गई और बैठे लोग गिर गए. इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि राफ्ट हवा में ऐसे उड़ी, जैसे वह कोई पतंग हो.

बताया गया कि दोपहर को उस समय तेज आंधी आ गई, जब कई सारे पर्यटक नदी में राफ्टिंग कर रहे थे. एक राफ्ट पलट गया और देखते ही देखते वह हवा में उड़ गया. गनीमत रही कि इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कई लोग नदी के किनारे राफ्ट पर ही बैठे हुए हैं, अचानक हवा के झोंके से राफ्ट पलट गई.

राफ्ट गाइड को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि सब लोग बोट में बैठ जाओ. नीचे मत उतरो. जबकि वीडियो में देखा जा सकता है कि कई लोग बोट से उतारकर पत्थरों पर बैठे हैं तो कुछ राफ्ट पकड़कर लेटे हुए हैं, जिससे वह उड़ ना जाए.

एक अन्य वीडियो में देखा जा सकता है कि राफ्ट उड़ते हुए बीच नदी में पहुंच गई है. हवा के कारण राफ्ट ऊंचाई पर गई और फिर तेजी से नीचे की ओर आई और नदी में ही गिर गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Back to top button