उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: पौड़ी में हिरण के अवैध शिकार के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
गढ़वाल वन प्रभाग के नागदेव रेंज में पौड़ी मुख्यालय के नजदीक गडोली में घुरड़ (हिरण) के गैरकानूनी शिकार का मुद्दा सामने आया है. वन विभाग की टीम ने एक आरोपी के घर में फ्रिज से पांच किलो मांस बरामद किया है. साथ ही खुर और खाल भी मिली है. टीम ने दो आरोपियों को अरैस्ट कर लिया है. जबकि दो आरोपी फरार हैं. मांस, खुर और खाल के सैंपल जांच के लिए वन अनुसंधान संस्थान देहरादून भेज दिए गए हैं.


