उत्तराखण्ड

उत्तराखंड : इन जिलों में हो रही है हल्की बूंदा बांदी

झमाझम बारिश, कड़ाके की ठंड और बर्फबारी का खूबसूरत नजारा. बदले मौसम के मिजाज के चलते आज उत्तराखंड की पहाड़ियां जन्नत सी खूबसूरत नजर आ रही है. प्रदेश में आज सुबह से बारिश का सिलसिला जारी है. कुछ जिलों में मामूली बूंदाबांदी हो रही है, तो वहीं कुछ जगहों पर तेज बारिश है. मसूरी, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में खूब बर्फबारी हो रही है. 

Download 2025 02 20t141656. 753

WhatsApp Group Join Now

उत्तरकाशी हर्षिल घाटीऔर जनपद के ऊंचाई वाले इलाकों में सुबह से बर्फबारी जारी. वहीं गंगोत्री यमुनोत्री में भी बर्फबारी जारी है. निचले इलाकों में छाए घने बादल. मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा में बर्फबारी का भव्य दृश्य मन मोहित करने वाला है.

यमुनोत्री धाम सहित मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव में भी बर्फबारी जारी है. सुबह 4 बजे से यमुनोत्री धाम सहित आसपास खरशालीगांव जानकीचट्टी नारायण पुरी फूलचट्टी क्षेत्र में बर्फबारी तो निचले इलाकों बड़कोट तहसील क्षेत्र में रिमझिम बारिश हो रही है. मां यमुना के शीतकालीन पुजारी शेखर उनियाल ने कहा कि सुबह से क्षेत्र में बर्फबारी हो रही है.




 

 

 

Back to top button